Home Food स्‍वाद गजब, दाम कम: नहीं खाया होगा इतना सस्ता पिज्जा, स्वाद ऐसा...

स्‍वाद गजब, दाम कम: नहीं खाया होगा इतना सस्ता पिज्जा, स्वाद ऐसा कि खाते ही कहेंगे ‘वाह’

0
4


Last Updated:

Pizza in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में वैसे तो आपको खाने के कई स्वादिष्ट व्यंजन मिल जाएंगे, लेकिन यहां का पिज्जा लोगों को बहुत ही पसंद है. 60 रुपए में तैयार होने वाला पिज्जा खाने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है….और पढ़ें

Pizza in Farrukhabad: पिज्जा एक ऐसी डिश है, जो हर किसी को खाना बहुत ही पसंद है. जिस प्रकार यह एक इटालियन डिश है, जो आमतौर पर हर जगह आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसका स्वाद बनाने के तरीके पर निर्भर करता है. ऐसा ही एक पिज्जा स्टॉल फर्रुखाबाद में भी है. जहां पर इसके स्वाद के लिए लोगों में गजब की दीवानगी है.

फर्रुखाबाद के कमालगंज रेलवे रोड पर नितिन गुप्ता की ब्रेड पिज्जा की दुकान पर सिर्फ 60 रुपए में चीज से लोडेड पिज्जा मिलता है. इसका दाम बेहद कम होने का मुख्य कारण यह है कि नितिन खुद ही इसे तैयार करते है, जो ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहा है. ग्राहक बताते है कि जिस तरीके से नितिन इस पिज्जा को तैयार करते है, उसमें खुद तैयार किए गए मसाले का प्रयोग होता है. इस कारण प्राकृतिक मसाले सेहत पर भी कोई प्रभाव नहीं डालते और पिज्जा का स्वाद भी बढ़ जाता है.

लोकल18 को दुकानदार नितिन गुप्ता ने बताया कि ब्रेड पिज्जा हर किसी की जुबान तक पहुंचे, इसके लिए वह कम रेट पर इसे बेचते है. एक तरफ वे लगातार ब्रेड पिज्जा का निर्माण करते है, तो दूसरी ओर स्टॉल पर लगातार लोगों की भीड़ होती रहती है. उन्होंने बताया कि जिस प्रकार पिज्जा के रेट हमेशा अधिक रहते है, उससे यह कई लोगों की पहुंच से दूर रहता है. इसलिए वह कम दामों में अच्छा पिज्जा बेचने का लगातार प्रयास करते रहते है. यही वजह है कि यहां आसपास से बड़ी संख्या में ग्राहक पिज्जा का स्वाद लेने और पैक कराकर भी अपने साथ ले जाते है.

दुकानदार ने बताया कि पिज्जा की दुकान लगाने से पहले वह इसके लिए क्रीम, ब्रेड, बेस चीज और दूसरे पदार्थ लाते है और एक बड़े ओवन में खास अनुपात और मसाले के साथ इसे पकाते है. यह स्वाद में बेहद लाजवाब होता है, जो हर किसी को आसानी से पसंद आ जाता है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 7 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

गारंटी है नहीं खाया होगा इतना सस्ता पिज्जा, स्वाद ऐसा कि खाते ही कहेंगे ‘वाह’


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/farrukhabad-best-place-eat-pizza-up-farrukhabad-price-rs-60-crowd-taste-lovers-local18-ws-d-9608318.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version