Last Updated:
Bokaro Famous Stall : बोकारो के सेक्टर 4 में डिज्नीलैंड मेले में धनबाद से आए सोहित ने स्वीट कॉर्न की स्टॉल लगाई है, जहां मसाला, बटर और चीज़ स्वीट कॉर्न के तीन वैरायटी मिल रहे हैं. 50-80 रुपये प्रति कप के दाम पर ग्राहकों को…और पढ़ें
चीज कार्न की तस्वीर
बोकारो. सर्दियों की ठंड मौसम में अगर आप गरम-गरम तीन वैरायटी के स्वीट कॉर्न का आनंद उठाना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर 4 में सर्कस मैदान में आयोजित डिज्नीलैंड मेले में धनबाद से आए सोहित द्वारा स्वीट कार्न का स्टॉल लगाया गया है. जहां खास तौर पर मसाला स्वीट कॉर्न, बटर स्वीट कॉर्न और चीज स्वीट कॉर्न की बिक्री की जा रही है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
ऐसे में विक्रेता सोहित ने Bharat.one को बताया कि उन्होंने पहली बार कोलकाता मे स्वीट कॉर्न का स्वाद चखा था और उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आया था, इसलिए उन्होंने स्वीट कॉर्न की स्टॉल शुरू की, ताकि बाकी लोग भी स्वीट कॉर्न का स्वाद ले सके.
यह है कीमत
सोहित ने आगे बताया कि उनके यहां मसाला स्वीट कॉर्न और बटर स्वीट कॉर्न कि कीमत 50 रूपए प्रति कप है. वहीं चीज स्वीट कॉर्न की कीमत 80 रूपए प्रति कप है, जिसमें ग्राहकों को 100 ग्राम प्रति कप स्वीट कॉर्न दिया जाता है.
यह है रेसिपी
वहीं स्वीट कॉर्न बनाने की रेसिपी को लेकर सोहित ने बताया कि सबसे सबसे पहले पुणे से मंगाए गए ब्रांडेड स्वीट कॉर्न को बॉयलर में अच्छी तरह उबाला जाता है. फिर उसके ऊपर बारिक कटा प्याज, नींबू का रस, चाट मसाला को एक साथ मिलाकर तैयार किया जाता है. वहीं ग्राहक के जरूरत अनुसार आर्डर पर बटर और चीज को कप में डालकर परोस दिया जाता है.
उनके स्टाल पर सबसे अधिक ऑर्डर मसाला स्वीट कॉर्न की आती है. जो रोजाना 100 से लेकर 150 कप स्वीट कॉर्न की बिक्री हो जाती है, और उनके यहां ग्राहक दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात 9:30 तक स्वीट कॉर्न की खरीदारी कर सकते हैं. वह बोकारो में 4 फरवरी तक अपना स्टॉल का संचालन करेंगे.
Bokaro,Jharkhand
January 18, 2025, 13:46 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-enjoy-masala-butter-and-cheese-sweet-corn-this-winter-at-sector-4-fair-famous-recipe-local18-8967985.html
