Last Updated:
Matar Ki Saloni Recipe: ठंड का मौसम हो और मटर की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लोग कई बार इस मौसम में चूड़ा मटर या मटर की सलोनी भी बनाकर खाते हैं ऐसे में अगर आपको मटर की सलोनी बनाने में दिक्कत आ रही है तो यहां जानें स्टेप बाय स्टेप ईजी रेसिपी. स्वादिष्ट डिश बनकर तैयार होगी.
मटर की सलोनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कम से कम आधा किलो मटर छीलकर रख लेनी होगी. छिली मटर यानी दानें इतने होने चाहिए क्योंकि मटर की क्वांटिटी इसमें अधिक होती है. इसके बाद आपको कम से कम तीन आलू उबालकर और उसको अच्छे से काटकर लेने हैं. इसके बाद गैस पर एक कढाई चढ़ा दें.
कढ़ाई चढ़कर तीन चम्मच सरसों का तेल डालें और उसमें जीरा और थोड़े खड़े मसाले का फोरन भी डाल सकते हैं. इसके बाद आपको आलू डालना है और आलू को 5 मिनट के लिए फ्राई कर लें. जब आलू फ्राई हो जाए तो, इसमें आपको जो आपने मटर छीलकर रखी है वो हरी मटर डाल दें.
इसके बाद फिर से कम से कम 5 मिनट इसे पका लें क्योंकि, मटर जल्दी पक जाती है, तो बहुत अधिक नहीं पकाना है. इसके बाद आपको एक पेस्ट बनाना है. जिसमें धनिया, अदरक और लहसुन की चार-पांच कलियां और तीन मिर्ची होनी चाहिए. इसका पेस्ट तैयार कर लीजिए.
Add Bharat.one as
Preferred Source on Google
अब जो आपने आलू और मटर पकाकर रखा है, इसमें यह मसाला डाल दीजिए. साथ में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा सा सब्जी मसाला, थोड़ा सा मिक्स मसाला और स्वाद अनुसार नमक यह सभी डालकर आपको अच्छे से पकाना है. लगभग 10 से 15 मिनट तक.
जब यह सभी अच्छे से पक जाए, तब आपको इसमें थोड़ा सा पानी डालना है. पानी आप एकदम थोड़ा सा डालेंगे या फिर अगर आपको थोड़ा अधिक ग्रेवी चाहिए तो थोड़ा अधिक डाल सकते हैं. फिर 10 मिनट के लिए और ढककर रख दीजिए.
10 मिनट बाद आप देखेंगे की कलर भी चेंज हो चुका है और यह पककर तैयार हो चुका है. नीचे उतारते समय आप थोड़ा सा हाथ में लेकर कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं., इससे फ्लेवर काफी अच्छा आता है.
लीजिए तैयार है ठंड के मौसम में गरमा-गरम मटर की सलोनी. खाने में बडी ही स्वादिष्ट लगती है. इसे आप खास तौर पर चावल के साथ या फिर रोटी, पूरी के साथ भी खा सकते हैं. किसी के साथ भी परोसिये, खाने के स्वाद को दुगना कर देता है
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-matar-ki-saloni-recipe-boiled-porato-green-pea-dish-dhaniya-chutney-gravy-local18-ws-kl-10027100.html
