बस्ती. आपने कई शानदार रेस्टोरेंट और होटल में खाना होगा. दुनियां में एक से बढ़कर एक रोस्टोरेंट मौजूद है. लेकिन, क्या आपने कभी हवाई जहाज रेस्टोरेंट में बैठकर लंच या डिनर किया है. सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक ऐसा रेस्टोरेंट बना दिया गया है, जहां आप हवाई जहाज में बैठकर खाना खाने का आनंद ले सकते हैं.
दरअसल, इस रेस्टोरेंट को एक हवाई जहाज का रूप दिया गया है. इस रेस्टोरेंट में आपको हवाई जहाज में मिलने वाली हर सुविधा मिलती है. आप सिर्फ इस प्लेन में बैठकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ लजीज और स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं.
हवाई जहाज रेस्टोरेंट बना आकर्षण का केन्द्र
लोगों को लुभाने के लिए हू-ब-हू हवाई जहाज का डिज़ाइन देकर खूबसूरत रेस्टोरेंट बनाया गया है. रेस्टोरेंट के अंदर आप स्वादिष्ट स्नैक्स, नाश्ता, कॉफी, चाय, आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, फास्ट फूड, भोजन आदि का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए स्विमिंग पूल और रंग बिरंगी लाइटों से सुसज्जित किया गया है. शहर में बना ये रेस्टोरेंट लोगों को आकर्षित कर रहा है. शाम ढलते ही ज्यादातर लोग यहां घूमने आते हैं और सेल्फी लेते हैं. इन दिनों यह हवाई जहाज रेस्टोरेंट शहर का बिल्कुल अनूठा और चर्चित रेस्टोरेंट बना हुआ है.एनएच 28 से सटे मड़वा नगर के टोल प्लाजा से 300 मीटर उत्तर की तरफ स्थित इस रेस्टोरेंट में लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ शाम गुलजार करने के लिए पहुंच जाते है.
रोस्टोरेंट को मिल रहा है बेहतर रिस्पांस
रेस्टोरेंट मैनेजर राहुल कुमार श्रीवास्तव ने Bharat.one को बताया कि यह बस्ती सहित पूर्वांचल का भी पहला हवाई अड्डा रेस्टोरेंट है. उन्होंने बताया कि ऐसा रेस्टोरेंट को खोलने की प्रेरणा उनके मालिक अनूप खरे को हरियाणा के एक हवाई रेस्टोरेंट को देखकर मिला. उन्होंने देखा कि वहां इस रेस्टोरेंट को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा था. इसके उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपने शहर बस्ती के लोगों को भी ये खूबसूरत सौगात दी जाए. बस तभी हवाई जहाज की थीम पर ये रेस्टोरेंट तैयार किया गया. जिसका लुत्फ उठाने काफी संख्या में लोग आ रहे हैं.
खाने के साथ स्वीमिंग का ले सकते हैं मजा
अगर आपको भी विमान में बैठकर स्वादिष्ट भोजन, फास्ट फूड व अन्य कई तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठाना है तो, आप यहां पधार सकते हैं. हवाई जहाज रेस्टोरेंट के अंदर वातानुकूलित माहौल को बनाए रखने के लिए एसी का प्रयोग किया गया है. एंट्री चार्ज का कोई भी पैसा नहीं है. आप जो कुछ भी खाते-पीते हैं, केवल उसी का चार्ज आपसे लिया जाएगा. यदि आप रेस्टोरेंट में ठहरते हैं या स्विमिंग पूल और अन्य कोई गतिविधि करते हैं तो उसके लिए आपको पैसे अलग से देने पड़ेंगे. यहां खाने-पीने का चार्ज कम है.
FIRST PUBLISHED : October 14, 2024, 14:47 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/basti-lifestyle-food-aeroplane-restauranti-purvanchals-first-airplane-restaurant-opened-in-baati-charge-is-very-low-local18-8770810.html
