Virat Kohli Favourite Chole Bhature: विराट कोहली के फैंस की लिस्ट बहुत लंबी है. उनसे जुड़ी हर एक बात पर लोग फोकस करते हैं. फिर चाहे वो उनकी लाइफ का कोई नियम हो या फेवरेट फूड आउटलेट. दिल्ली में भी ऐसी कई दुकान हैं, जहां का खाना विराट कोहली को बहुत पसंद है. कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें रामा के छोटे भटूरे बहुत पसंद हैं. Bharat.one आपके लिए आज इसी दुकान की जानकारी लेकर आया है.
जेल रोड के फेमस छोले भटूरे
जेल रोड पर मिलने वाले रामा छोले भटूरे विराट के साथ-साथ अब लोगों के भी फेवरेट हो गए हैं. यहां पहले एक दिन में 50 से 100 ही ग्राहक आते थे. तो वहीं अब पूरे देशभर से एक से दो हजार तक ग्राहक आ रहे हैं. लाखों का मुनाफा इन्हें हो रहा है. यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर का भी जमावड़ा यहां लग रहा है.
विराट कोहली ने कर दिया फेमस
रामा छोले भटूरे के मालिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विराट कोहली जब छोटे थे, तो अपने दोस्तों के साथ यहीं पर आते थे. अब वह आते भी होंगे तो किसी को पता नहीं चलने देते हैं. ताकि यहां भीड़ न लग जाए. उन्होंने बताया कि जब से विराट कोहली का इंटरव्यू वायरल हुआ है, तब से जो भी यहां आता है वो यही पूछता है कि क्या यही विराट कोहली वाला ढाबा है.
28 साल पुरानी है दुकान
उन्होंने यह भी बताया कि यह छोले भटूरे की दुकान 28 साल पुरानी है. जेल रोड पर स्थित होने की वजह से यहां पर लोग अपनी गाड़ियों से भी आते हैं और गाड़ियों के अंदर ही छोले भटूरे मंगा लेते हैं. ग्राहक अजीत ने बताया कि वह विराट कोहली के बड़े फैन हैं और जब से उनका इंटरव्यू देखा है तबसे यहीं पर छोले भटूरे खाने आते हैं.
इसे भी पढ़ें: भरतपुर की इस दुकान के छोले भटूरे का हर कोई दीवाना, 30 रुपए में मिलेगा स्वाद का डबल मजा
क्यों खास हैं जेल रोड के छोले भटूरे?
यहां के छोले भटूरे की खासियत यह है कि तेल बहुत कम होता है. भटूरे बेहद नरम होते हैं. भटूरे में भी तेल और मसाला कम होता है. यहां के मालिक सुरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके सारे मसाले अपने खुद के तैयार किए हुए होते हैं. बाजार से वह मसाले अलग से नहीं खरीदते हैं. इसके अलावा प्याज और लस्सी भी इस छोले भटूरे के स्वाद को दूसरों से अलग कर देती है. यहां पर छोले भटूरे की कीमत 100 रुपए प्लेट है, जिसमें दो भटूरे होते हैं. बात करें इस दुकान के खुलने की तो यह दुकान सुबह 7:30 बजे खुल जाती है और रात में जब तक ग्राहक खत्म नहीं हो जाते तब तक यह दुकान खुली रहती है.
FIRST PUBLISHED : October 14, 2024, 14:47 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-virat-kohli-favourite-rama-chole-bhature-shop-in-delhi-jail-road-video-local18-8770751.html
