Home Food Apple Chutney Recipe: खट्टी-मीठी-तीखी…सेब की ये चटनी भरवां पराठे के साथ दे...

Apple Chutney Recipe: खट्टी-मीठी-तीखी…सेब की ये चटनी भरवां पराठे के साथ दे गजब का स्वाद, खास सर्दियों की रेसिपी – Jharkhand News

0
6


Last Updated:

Apple Chutney Recipe: सेब की खट्टी-मीठी चटनी अगर अभी तक ट्राई नहीं की है तो जरूर कीजिए. बनाने में बेहद आसान और महीनों स्टोर की जा सकती है. स्टफ्ड पराठों के साथ इसका टेस्ट कमाल का आता है.

अक्सर लोग सेब को फल के रूप में जानते हैं. फल की तरह ही सेब को खाना पसंद भी करते हैं. माना भी जाता है कि सेब को खाने से शरीर में ताकत आती है. ये हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी है. इतना ही नहीं सुबह सुबह एक सेब खा लें तो आप पूरे दिन ऊर्जावान भी बने रहते हैं.

लेकिन शायद कम ही लोग जानते होंगे कि सेब को और भी कई तरह से खाया जा सकता है. अगर आप खाने के शौकीन हैं तो इसकी सब्जी या फिर चटनी बना सकते हैं. सब्जी की तुलना में चटनी को बनाने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं. सेब की चटनी बनाकर खाइये, यकीन मानिये आप बाकी सारी तरह की चटनी खाना भूल जाएंगे.

सेब की चटनी खाने से कई तरह के फायदे भी होते हैं. शरीर में एंटीऑक्सीडेंट बढ़ते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है. इसके साथ ही हार्ट के लिए सेब की चटनी काफी फायदेमंद होती है. इस सेब की चटनी को आप पूड़ी-रोटी पराठा, नान किसी के भी साथ खा सकते हैं.

सेब की चटनी बनाने के लिए कई तरह के सामग्रियों की जरूरत पड़ती है. सामग्रियों के नाम इस प्रकार हैं. दो सेब, एक चम्मच सौंफ, दो लहसुन की कलियां, एक चम्मच कलोंजी, करी पत्ता, एक चम्मच तेल, आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, नमक आधा चम्मच, दो से तीन गुड़ के टुकड़े.

सबसे पहले सेब लें, जितनी मात्रा मे आपको चटनी बनानी है उस अनुसार. फिर सेब का ऊपर का छिलका हटा लें. फिर उसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. ध्यान रहे सेब को काटने के बाद उसका बीज हटा लें.

गैस ऑन करें और उस पर एक गहरा पैन रखें. जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें एक चम्मच तेल डालें. तेल गर्म होने के बाद उसमें एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच कलोंजी, दो लहसुन की कलियां और करी पत्ता डालें. जब ये चटकने लगे तब इसमें टुकड़ों में कटा हुआ सेब डालें और अच्छी तरह से चलाएं. ध्यान रखें इन्हें मीडियम आंच पर ही पकाएं. इसे ढककर रख दें.

फिर ढक्क्न को हटाकर अच्छी तरह से चलाएं, जब सेब गलने लगे तो उसमे गुड़ डाले और चलाएं. फिर थोड़ी देर बाद उसमे नमक और आमचूर डालें फिर उसको चलाएं और थोड़ी देर कवरकर रख दें. ध्यान रहे जब भी सेब को ढके तो आंच एकदम धीमी कर दें.

05 मिनट के बाद ढक्क्न को हटाएं और चलाएं जब सेब पूरी तरह गल जाये तो एक बार सबको अच्छी तरह से मिला लें. कुछ देर बाद चटनी को गैस से उतार दें. आपकी गरमारगम चटनी तैयार है. इसे आप किसी भी आइटम के साथ खा सकते हैं, यहां तक कि बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

खट्टी-मीठी-तीखी…सेब की ये चटनी भरवां पराठे के साथ दे गजब का स्वाद, Recipe…


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-apple-chutney-recipe-saeb-ki-kalaunji-khatti-meethi-sweet-sour-stuffed-paratha-local18-ws-l-9775428.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version