Home Food Bharatpur Mirchi Bada | Winter Special Snacks Bharatpur | 20 Rupees Mirchi...

Bharatpur Mirchi Bada | Winter Special Snacks Bharatpur | 20 Rupees Mirchi Bada | Street Food Bharatpur | Rajasthan Food News | Spicy Mirchi Bada

0
0


Last Updated:

Bharatpur Mirchi Bada: भरतपुर में सर्दियों का मज़ा बढ़ा रहा है सिर्फ 20 रुपए में मिलने वाला गरमागरम मिर्ची बड़ा. स्थानीय दुकानें सुबह से ही भीड़ से भरी रहती हैं, क्योंकि लोग इस खास स्वाद का आनंद लेने जुट रहे हैं. ताज़ी मिर्च, मसालों की भराई और कुरकुरे बैटर के कारण यह मिर्ची बड़ा शहर में लोगों की पहली पसंद बन गया है.

news 18

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही भरतपुर शहर में कई चीजों की रौनक बढ़ जाती है, लेकिन इनमें सबसे ज़्यादा जिस स्वाद की चर्चा होती है, वह है गरमागरम मिर्ची बड़ा जैसे-जैसे ठंड अपने रंग दिखाती है. तड़तड़ाते हुए मिर्ची बड़े लोगों को अपनी ओर खींच लेते हैं. भरतपुर में सर्दियों के मौसम में मिर्ची बड़ा सिर्फ एक नाश्ता नहीं बल्कि लोगों की पहली पसंद बन जाता है.

news 18

मिर्ची बड़े का असली मज़ा ठंड के मौसम में ही आता है. बाहर से कुरकुरा अंदर से मुलायम और मसालेदार इस बड़े को खाने का स्वाद कुछ ऐसा होता है कि एक बार जिसने खा लिया वह दोबारा ज़रूर लौटता है. इसे बनाने में बड़ी-सी मोटी हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. जिसमें भरकर मसाले डाले जाते हैं, फिर बेसन का घोल लगाकर इसे गर्म तेल में सुनहरा होने तक तला जाता है.

news 18

तले हुए मिर्ची बड़े पर ऊपर से डाली जाने वाली चटनी और गर्मागर्म मसाला इसमें और भी जान डाल देता है. भरतपुर शहर के कई इलाकों जैसे सर्कुलर रोड कोतवाली बाजार और बस स्टैंड के आसपास सुबह और शाम के समय मिर्ची बड़ा खूब बिकता है. ऑफिस जाने वाले लोग बाजार घूमने वाले परिवार या स्कूल-कॉलेज के युवा हर किसी के लिए यह एक पसंदीदा और आसान स्नैक है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

news 18

क्योंकि ठंडी हवाओं के बीच गरमागरम मिर्ची बड़ा खाने का मज़ा अलग ही होता है. मिर्ची बड़े का एक और कारण जिससे यह इतनी लोकप्रियता हासिल करता है. वह है, इसकी कीमत लगभग 20 रुपए प्रति पीस में मिलने वाला यह स्वाद हर बजट में फिट बैठता है. यही वजह है.कि लोग इसे बिना सोचे-समझे खरीद लेते हैं.

news 18

कम कीमत बेहतरीन स्वाद और सर्दियों का मौसम इन तीनों का मेल मिर्ची बड़े को भरतपुर का सर्दियों का सबसे खास और लोकप्रिय स्नैक बना देता है. कुल मिलाकर कहा जाए तो सर्दियों में भरतपुर के स्वाद की पहचान बन चुका मिर्ची बड़ा सिर्फ एक व्यंजन नहीं बल्कि इस शहर की ठंड भरी शामों और लोगों का हिस्सा है.हर साल ठंड शुरू होते ही मिर्ची बड़े की खुशबू बाजारों में फैल जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

भरतपुर में 20 रुपए वाला गरमागरम मिर्ची बड़ा हुआ सुपरहिट! सर्दियों में रहती भीड


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-bharatpur-winter-special-20-rupees-mirchi-bada-famous-street-food-local18-9878735.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here