How To Make Clove Tea At Home: सर्दियां आते ही ठंडी हवाओं के साथ सर्दी-जुकाम, खांसी और थकान की परेशानी भी बढ़ने लगती है. ऐसे में अगर आप अपनी इम्यूनिटी बढ़ाना और शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं, तो रोजाना एक कप लौंग की चाय इसका आसान उपाय है. स्वाद में हल्की तीखी और खुशबूदार यह चाय शरीर को एनर्जी देती है और कई बीमारियों से बचाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण फेफड़ों को स्वस्थ रखते हैं, गले की खराश मिटाते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं. चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने का आसान तरीका और इसके फायदे.
लौंग की चाय बनाने का तरीका(How To Make Clove Tea At Home)-

सामग्री (Ingredients):
- पानी – 1 कप
- लौंग – 3 से 4
- शहद – 1 चम्मच (स्वादानुसार)
- नींबू का रस – ½ चम्मच (वैकल्पिक)
- अदरक या दालचीनी – थोड़ा सा (अधिक स्वाद के लिए)
लौंग की चाय बनाने की आसान विधि (Step-by-Step Clove Tea Recipe):
-सबसे पहले एक छोटे पैन में एक कप पानी डालकर गैस पर उबाल आने दें. जब पानी उबलने लगे तो इसमें 3 से 4 लौंग डालें.
-लौंग को धीमी आंच पर करीब 5 मिनट तक पकने दें ताकि इसका पूरा स्वाद और गुण पानी में अच्छी तरह घुल जाए. चाहें तो स्वाद और फायदों को बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा-सा अदरक का टुकड़ा या चुटकीभर दालचीनी भी डाल सकते हैं.
-ये दोनों चीजें सर्दी-जुकाम में और ज्यादा राहत देती हैं. अब गैस बंद कर दें और चाय को छानकर कप में निकाल लें. अगर आपको मीठा स्वाद पसंद है तो इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और ऊपर से कुछ बूंदें नींबू का रस डाल दें.
-यह चाय न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि गले की खराश, खांसी और जुकाम में तुरंत राहत देती है.
-रोज सुबह खाली पेट या शाम को सर्द हवा में बाहर से आने के बाद एक कप लौंग की चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर सर्दी के असर से बचा रहता है.
लौंग की चाय के फायदे (Health Benefits of Clove Tea):
- इम्यूनिटी बढ़ाए: लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं.
- सर्दी-जुकाम में राहत: यूजेनॉल तत्व गले की खराश और कफ को कम करता है.
- पाचन सुधारे: सुबह खाली पेट यह चाय पीने से गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या दूर रहती है.
- मुंह की दुर्गंध दूर करे: यह दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन में भी फायदेमंद है.
- वजन घटाने में मदद: यह मेटाबॉलिज्म को तेज कर फैट बर्न करने में मदद करती है.
लौंग की चाय सर्दियों में एक नेचुरल हीलिंग ड्रिंक है. इसे रोजाना एक बार पीने से आपका शरीर गर्म रहेगा, गले की परेशानी दूर होगी और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी. तो इस सर्दी अपने दिन की शुरुआत एक कप हेल्दी लौंग चाय से करें और खुद को फिट रखें.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-clove-tea-at-home-for-cold-cough-immunity-and-better-digestion-know-steps-health-benefits-ws-el-9844533.html
