Home Food Food recipe: Make this incredibly delicious murabba from Pratapgarh at home with...

Food recipe: Make this incredibly delicious murabba from Pratapgarh at home with this recipe during the winter season. – Uttar Pradesh News

0
4


Last Updated:

Amla Murabba Recipe: आजमगढ़ में सर्दियों का लोकप्रिय स्वाद-आंवले का देसी मुरब्बा-एक बार फिर लोगों की पसंद बना हुआ है. पारंपरिक रेसिपी बताने वाले हरिओम राय बताते हैं कि आंवले का मुरब्बा न सिर्फ बेहद लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. अच्छी क्वालिटी के आंवले, सही चाशनी और तीन दिनों की खास प्रोसेस से तैयार होने वाला यह मुरब्बा सर्दियों में शरीर को ताकत और गर्माहट देता है.

आजमगढ़: आंवला स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. अपने खट्टे-मीठे स्वाद और पौष्टिक तत्वों के कारण आंवला घरों में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. कुछ लोग आंवले की चटनी बनाकर खाना पसंद करते हैं, तो वहीं ठंड के मौसम में आंवले का मुरब्बा बड़े चाव से खाया जाता है.

अगर आप भी इस सर्दी घर में कोई ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो हम आपको प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध देसी मुरब्बे की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. यह ठंड के दिनों में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए भी लाभकारी.

इस तरह तैयार करें मुरब्बा
आजमगढ़ जिले में मुरब्बा और अचार का कारोबार करने वाले हरिओम राय कई वर्षों से मुरब्बा बनाकर बेच रहे हैं. Bharat.one की टीम से बातचीत में उन्होंने घर में मुरब्बा बनाने का आसान तरीका बताया. उन्होंने कहा कि यह मिठाई स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी होती है.

हरिओम राय बताते हैं कि मुरब्बा बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी के बड़े आकार के आंवले की आवश्यकता होती है. सबसे पहले आंवले को पानी में भिगोकर रखना होता है. इस दौरान स्टील या तांबे की नोक से आंवले में गोदाई (छेद करना) जरूरी होती है. ध्यान रहे- लोहे का उपयोग बिल्कुल न करें.

इस तरह बनाएं चाशनी
मुरब्बा की गुणवत्ता चाशनी पर निर्भर करती है. अगर आप घर में 5 किलो आंवला मुरब्बा बना रहे हैं, तो इसके लिए लगभग 7 किलो चीनी की आवश्यकता होगी. अब भिगोए हुए आंवले को उबालें. उबालते समय पानी में नींबू का रस या बाजार में मिलने वाला साइट्रिक एसिड मिलाया जा सकता है, इससे आंवला नरम होता है.

उबले आंवले को चाशनी में डालकर तीन दिनों तक भिगोकर रखना है. इस दौरान बीच-बीच में चाशनी को हल्का गर्म करना जरूरी है, ताकि चाशनी का रस आंवले में पूरी तरह समा जाए. तीन दिन बाद आपका प्रतापगढ़ वाला देसी मुरब्बा तैयार है. अब आप इस टेस्टी और हेल्दी मुरब्बे का स्वाद अपने परिवार और दोस्तों के साथ ले सकते हैं.

homelifestyle

हेल्दी भी, टेस्टी भी…घर पर ऐसे तैयार करें आंवले का जबरदस्त मुरब्बा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-food-recipe-make-this-incredibly-delicious-murabba-from-pratapgarh-at-home-with-this-recipe-during-the-winter-season-local18-9916617.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version