Last Updated:
Gajar Halwa Recipe: भरत की रसोई का यह तरीका गाजर का हलवा बनाना बेहद आसान बनाता है. गाजर को घिसने की जरूरत नहीं, चीनी की जरूरत नहीं और सिर्फ कुकर की 2 सीटी में हलवा तैयार. गुड़ और दानेदार दूध हलवे को स्वादिष्ट बनाते हैं, साथ ही ड्राई फ्रूट्स से तड़का लगाएं.
Gajar Halwa Recipe: सर्दियों में गाजर का हलवा खाने का मजा ही कुछ अलग होता है. पर पारंपरिक तरीके से हलवा बनाना कई लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है. गाजर को घिसना, दूध को लगातार पकाना और घंटों मेहनत करना किसी के बस की बात नहीं, लेकिन यूट्यूबर और कुकिंग एक्सपर्ट भरत की रसोई ने इसका आसान और समय बचाने वाला तरीका बता दिया है. इस रेसिपी में न तो गाजर को घिसने की जरूरत है, न ही चीनी की. बस आपको अपने प्रेशर कुकर की 2 सीटी लगानी है और हलवा तैयार. इस रेसिपी में गाजर के टुकड़े सीधे पकाए जाते हैं और गुड़ का पाउडर हलवे को मीठा और स्वादिष्ट बनाता है. दूध को गाढ़ा और दानेदार बनाने के लिए भी एक खास तरीका है, जिससे हलवे का टेक्सचर बिल्कुल खोए जैसा बनता है. सिर्फ समय की बचत ही नहीं, बल्कि हलवा स्वाद में भी पारंपरिक तरीका जैसा ही रहता है. इसमें ड्राई फ्रूट्स का तड़का हलवे को और आकर्षक बनाता है, अगर आप भी बार-बार हलवा बनाना चाहते हैं, लेकिन मेहनत और समय से बचना चाहते हैं, तो यह तरीका जरूर अपनाएं. अब घर पर बिना चीनी और बिना लंबे इंतजार के, स्वादिष्ट और क्रीमी गाजर का हलवा बनाना आसान हो गया है.
गाजर को कुकर में पकाने की तैयारी
-इस रेसिपी में सबसे पहला कदम है गाजर को सीधे कुकर में पकाना. आप डेढ़ किलो लाल और पतली गाजर लें, धोकर छील लें और जड़ वाला हिस्सा हटा दें. गाजर को बिना घिसे ही बड़े टुकड़ों में काट लें.
-कुकर में थोड़ा घी गर्म करें और इसमें गाजर डालकर हल्का भूनें. इस दौरान कुटी हुई इलायची और केसर डालें. गाजर को जल्दी नरम करने के लिए थोड़ा नमक डालना भी काम आएगा. फिर थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और 2 सीटी आने तक पकाएं.
दूध को गाढ़ा करना और दानेदार बेस बनाना
-जब गाजर पक रही हो, तो हलवे के लिए दूध तैयार करें. एक किलो फुल फैट दूध को बर्तन में डालकर उबालें और बीच-बीच में चलाते रहें. दूध को तब तक गाढ़ा करें जब तक यह लगभग 30-40 प्रतिशत रह जाए.
-गाढ़ा दूध हल्का दानेदार बनाने के लिए इसमें 5-6 बूंदें सिरके की डालें. इससे दूध फटेगा नहीं, बल्कि हलवे में खोए जैसा टेक्सचर आएगा. यह तरीका पारंपरिक खोए की जगह ले लेता है.
गाजर और दूध को मिलाकर मैश करना
-कुकर की भाप निकलने के बाद ढक्कन खोलें और चमचे से गाजर को हल्का कट करें. इसे पूरा मैश नहीं करना, सिर्फ थोड़ा तोड़ना है. गैस चालू रखें और अब गाढ़ा दानेदार दूध गाजर में डालें. दोनों को अच्छी तरह मिलाएं और पकाते जाएं.
-जब गाजर पूरी तरह नरम हो जाए, तो मैशर या मथनी से गाजर को पूरी तरह मैश कर दें. हलवे को तब तक भूनें जब तक मिश्रण पैन के किनारे छोड़ने न लगे.
चीनी की जगह गुड़ का पाउडर
-इस रेसिपी की खासियत है कि इसमें चीनी की जरूरत नहीं. हलवे में गुड़ का पाउडर डालें. डेढ़ किलो गाजर के लिए लगभग 375 ग्राम गुड़ पर्याप्त है. गाजर मीठी हो तो गुड़ कम भी कर सकते हैं.
-गुड़ को हलवे में सबसे आखिरी में डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं ताकि यह पिघलकर अच्छी तरह मिल जाए. इससे हलवा हल्का मीठा और स्वादिष्ट बनता है.
ड्राई फ्रूट्स का तड़का और परोसना
हलवे को आकर्षक बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को घी में हल्का भूनें. बाद में इन्हें हलवे में मिला दें. आपकी मेहनत से बनाऐ गया गाजर का हलवा बिना चीनी, आसान और स्वादिष्ट तैयार है.
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।…और पढ़ें
मीडिया इंडस्ट्री में 8+ साल का अनुभव, ABP, NDTV, दैनिक जागरण और इंडिया न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़कर काम किया। लाइफस्टाइल, धर्म और संस्कृति की कहानियों को रोचक अंदाज़ में प्रस्तुत करने का खास हुनर।… और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-quick-pressure-cooker-carrot-without-sugar-halwa-gajar-ka-halva-banane-ki-vidhi-ws-ekln-9888616.html
