Home Food how to grow saunf at home । घर पर सौंफ उगाने का...

how to grow saunf at home । घर पर सौंफ उगाने का तरीका

0
5


Saunf Plantation Tips: आजकल लोग हेल्दी और ऑर्गेनिक लाइफस्टाइल अपनाने के लिए अपने घर में छोटे-छोटे गार्डन बनाने लगे हैं. बालकनी गार्डन और किचन गार्डन का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है. सिटी में रहने वाले लोग भी अब गमलों में हरी सब्जियां और मसाले उगाने लगे हैं ताकि उन्हें मार्केट से बार-बार खरीदने की जरूरत न पड़े. इन्हीं मसालों में एक है सौंफ यानी फेनल. सौंफ का इस्तेमाल सिर्फ खाने में नहीं बल्कि कई घरेलू नुस्खों में भी किया जाता है. चाहे पाचन के लिए हो, फ्रेशनेस के लिए या चाय में फ्लेवर के लिए, सौंफ हर घर में काम आती है. लेकिन मार्केट से मिलने वाली सौंफ कई बार क्वालिटी में अच्छी नहीं होती या बहुत महंगी मिलती है. ऐसे में क्यों न इसे घर पर ही उगा लिया जाए. जी हां, आप बालकनी या टेरेस गार्डन में गमले में सौंफ का पौधा आसानी से लगा सकते हैं. थोड़ी सी सही ट्रिक अपनाएं तो आपका गमला हरे-भरे पौधों से भर जाएगा और आपको भरपूर ताजा सौंफ के दाने मिलेंगे.

सही सीजन और मिट्टी की तैयारी
सौंफ का पौधा ठंडे मौसम में अच्छा बढ़ता है. अक्टूबर से फरवरी तक का समय सौंफ लगाने के लिए बेस्ट माना जाता है. गमले में लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी तैयार करें. मिट्टी को ढीला और अच्छी ड्रेनेज वाली बनाएं. इसके लिए मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट और थोड़ी रेत मिला लें. इससे पौधे को सही पोषण मिलेगा और पानी रुककर जड़ें सड़ेंगी नहीं.

बीज कैसे तैयार करें
आप चाहे तो मार्केट से सौंफ के बीज ला सकते हैं या घर की ही सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि सौंफ हरी और ताजी हो. बीज को लगाने से पहले हल्का पानी छिड़ककर कुछ घंटे के लिए भिगो दें. इससे बीज जल्दी अंकुरित होंगे.

गमले में लगाएं बीज
गमले में मिट्टी भरें और बीजों को हल्का-सा दबाकर ऊपर से मिट्टी से ढक दें. ज्यादा गहरा न लगाएं वरना बीज सही से नहीं उगेंगे. इसके बाद हल्के हाथ से पानी दें ताकि मिट्टी न हिले. गमले को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो.

पौधों की देखभाल
जब पौधा 4-5 इंच का हो जाए तो इसे हल्की-हल्की खाद दें. हर 15 दिन में लिक्विड फर्टिलाइजर डाल सकते हैं. पौधों के आसपास की खरपतवार निकालते रहें ताकि पौधों को पूरा पोषण मिले.

कब मिलेंगे दाने
सही देखभाल करने पर 90 से 100 दिन में सौंफ के पौधे पर छोटे-छोटे फूल आने लगते हैं. फूल सूखने के बाद हरे दाने बनने लगते हैं. इन्हें आप तोड़कर सुखा सकते हैं और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं.

फायदे भी जान लें
घर पर उगाई सौंफ पूरी तरह ऑर्गेनिक और केमिकल फ्री होगी. इसका फ्लेवर मार्केट वाली सौंफ से भी ज्यादा अच्छा होगा. इसके अलावा सौंफ का पौधा बालकनी को हरा-भरा और फ्रेश लुक भी देता है.
जरूरी टिप्स
अगर आप चाहते हैं कि हर साल ताजी सौंफ मिलती रहे तो पौधे से बीज बचा लें. अगली बार इन्हीं बीजों को गमले में लगाकर फिर से पौधे तैयार कर सकते हैं.

अब जब भी आपको सौंफ की जरूरत होगी तो मार्केट जाने की बजाय बालकनी में जाएं और ताजा सौंफ तोड़ लें. ये तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि हेल्दी और बजट फ्रेंडली भी है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-grow-saunf-at-home-saunf-plantation-tips-organic-fennel-growing-in-pots-saunf-kaise-ugaye-gardening-guide-ws-kl-9608294.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version