Home Uncategorized mulank 3 2026 horoscope new year | 2026 naya saal ank jyotish...

mulank 3 2026 horoscope new year | 2026 naya saal ank jyotish life changes career money for number 3 | मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा नया साल 2026

0
4


Mulank 3 2026 Horoscope New Year: अंक ज्योतिष के वार्षिक रा​शिफल 2026 की सी​रीज में आज हम बात करने वाले हैं मूलांक 3 की. जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलां​क 3 होता है. मूलांक 3 का स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति हैं. ये लोग ज्ञान के धनी होते हैं. मूलांक 3 वालों के लिए नया साल 2026 कई चौंकाने वाली घटनाएं लेकर आने वाला है, जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही हो सकती हैं. आपको कभी लगेगा कि नया साल आपको उम्मीदों से भी अधिक दे रहा है, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं था, वैसे ही कुछ नकारात्मक घटनाएं भी हो सकती हैं, जिसकी आपको उम्मीद नहीं होगी. आइए अंक ज्योतिष से जानते हैं कि मूलांक 3 के लिए नया साल 2026 कैसा रहेगा?

मूलांक 3 के लिए कैसा रहेगा नया साल?

अंक ज्योतिष के अनुसार, नए साल 2026 का योग करते हैं तो कुल संख्या 10 आती है और​ इसका सिंगल नंबर 1 आता है. अंक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है और मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु हैं, जो राजा सूर्य के प्रिय हैं क्योंकि ये समय समय पर सुझाव देते हैं. इस तरह से देखा जाए तो नया साल 2026 मूलां​क 3 वालों के लिए शुभ फलदायी होगा.

सरप्राइज से भरा होगा नया साल

देखा जाए तो नया साल मूलांक 3 वालों के लिए सरप्राइज से भरा हुआ होगा. जीवन में कई ऐसी चीजें होंगी, जो आपको सरप्राइज करेंगी. साल के पहले 6 महीने आपके लिए चुनौतिपूर्ण होंगे. यदि आप इन 6 महीनों में समझदारी से काम लेते हैं तो बाकी के 6 महीने खुशियों के पल वाले होंगे.

करियर: सोच-समझकर करें जॉब चेंज

जो लोग नए साल में करियर में आगे बढ़ने के लिए नई नौकरी की तलाश कर रहे है, वे लोग हड़बड़ी में या फिर सिर्फ जॉब चेंज करने के लिए नौकरी न बदलें. अगर सामने से आपको जॉब का कोई बड़ा प्रस्ताव मिल रहा है तो उसके सभी पहलुओं को अच्छे से सोच समझ लें, उसके बाद ही फैसला करें. चाहें तो अपने विश्वसनीय लोगों से इस पर सलाह भी ले सकते हैं. यह आपको डराने के लिए नहीं कहा जा रहा है, आप स्थितियों का सही आकलन करके ही निर्णय लें, तो आपके करियर ग्रोथ के लिए अच्छा होगा.

दरअसल मूलांक 3 वाले लोगों को बहुत अधिक नॉलेज होती है. लेकिन कई बार अतिउत्साह या अतिआत्मविश्वास की वजह से ये लोग फंस जाते हैं. इस वजह से आपको नए साल में ऐसा करने से बचना है. नहीं तो आपके लिए मुसीबत आ सकती है. करियर के क्षेत्र में मूलांक 3 वालों को सफलताएं मिलेंगी, लेकिन कदम कदम पर चुनौतियां आपकी परीक्षा लेंगी. संघर्ष के साथ सफलता का आनंद लेंगे. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोगों को लापरवाही नहीं करनी है, इस साल आपको अधिक मेहनत के साथ पढ़ाई या तैयारी करनी होगी, तभी सफलता मिलेगी. सफलता आपके लिए आसान नहीं होने वाली. भाग्य के बल पर सफलता मुश्किल है.

यात्राओं से होगा लाभ

नए साल में मूलांक 3 वाले अधिक यात्राएं करेंगे. आप धार्मिक और व्यावसायिक दोनों तरह की यात्राएं करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा. धार्मिक यात्राएं आपके जीवन में सकारात्मकता लेकर आएंगी, वहीं व्यावसायिक यात्राएं आपके करियर में तरक्की के लिए जरूरी होंगी.

अचानक धन लाभ

2026 में मूलांक 3 वालों को अचानक धन लाभ होने वाला है. इससे ये लोग मालामाल हो सकते हैं. ऐसा हो सकता है कि आपने किसी को पैसा दिया है, वो काफी वर्षों से अटका हुआ है, तो वो इस साल मिल सकता है. ससुराल पक्ष या पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है. आपने जो निवेश किया है, वो अचानक से बड़ा धन लाभ दे सकता है.

लाइफ पार्टनर से विवाद की आशंका

नए साल में मूलांक 3 वालों को अपने पर्सनल लाइफ में काफी सावधान रहना होगा क्योंकि इस साल आपका अपने लाइफ पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है. ऐसे में आपको ​धैर्य से काम लेना चाहिए. किसी बात पर मतभेद हो तो पार्टनर की बातों को धैर्य के साथ सुनें. शांति से समस्या को हल करें. बात को इतना भी न बढ़ाएं कि आगे के लिए मुश्किल हो जाए.

ऐसे ही लव लाइफ के लिए भी यह साल कुछ चुनौतिपूर्ण रहने वाला है. जो लोग प्रेम जीवन में है, उन लोगों को भी अपने लव पार्टनर से मधुर संबंध बनाए रखना है. इस साल लव पार्टनर के साथ झगड़ा और विवाद हो सकता है. प्रेम में रूठना और मनाना चलता है, लेकिन ऐसा न कर दें कि संबंध पर ही खतरा मंडराने लगे.

सिंगल लोगों का होगा विवाह

जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उन लोगों का नए साल में विवाह हो सकता है. आपका दांपत्य जीवन प्रारंभ होने की संभावना है. लव मैरिज और अरेंज मैरिज व्यक्ति विशेष के मूलांक पर निर्भर है.

संतान सुख का योग

नए साल में नवविवाहित दंपत्तियों के लिए संतान सुख का योग बन रहा है. जिनका हाल ही में विवाह हुआ है या जो लोग संतान की प्राप्ति चाहते हैं, उनके लिए नया साल गुड न्यूज वाला रहेगा. एक बात और है कि जिन लोगों की संतान है, वे लोग अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें, लापरवाही से काम खराब होगा.

मूलांक 3 के लिए नए साल का सुझाव

  1. आपको नए साल में अपने इष्ट देव की पूजा करनी चाहिए. उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए. आप चाहें तो धार्मिक स्थलों की यात्राएं कर सकते हैं. इस साल आप जितना धार्मिक रहेंगे, उतना मानसिक शांति रहेगी. आपके जीवन में संतुलन रहेगा.
  2. नए साल में आप कोई भी फैसला करने में जल्दीबाजी न करें. जल्दीबाजी के फैसले आपके लिए हानिकारक होंगे. सोचसमझकर ही काम करें.
  3. वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम करें. एक बात ध्यान रखें कि आपको वो काम बिल्कुल नहीं करने हैं, जो आपके समय और एनर्जी दोनों को खराब करते हैं.
  4. सबसे बड़ी बात यह है कि आपको अतिआत्मविश्वास से बचना है, कोई भी बात हो तो उसे क्रॉस चेक करें, दूसरों के सुझावों को ध्यान से सुनें. उस पर अमल करें. आपको बहुत ज्ञान है, लेकिन कई बार दूसरों के सुझाव बहुत उपयोगी हो सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें. अनुशासन में रहें और वैसे ही काम करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version