केरल स्टाइल आलू से बनी साइड डिश
आलू – 4-5 मध्यम आकार के
हल्दी पाउडर – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
सूखी लाल मिर्च – 5-6 (तीखापन पसंद हो तो ज्यादा डालें)
छोटे प्याज (शलोट्स/मद्रासी प्याज) – 8-10
तेल – 2-3 चम्मच
इमली का गूदा – ½ चम्मच (ऑप्शनल)
सबसे पहले आलू को अच्छे से धो लें. फिर इन्हें प्रेशर कुकर या पैन में हल्दी और नमक डालकर उबाल लें. ध्यान रहे कि आलू बहुत ज़्यादा गलने न पाएं, बल्कि इतने पकें कि आसानी से छिल सकें.
मिक्सर में सूखी लाल मिर्च और छोटे प्याज़ डालकर दरदरा पेस्ट बना लें. इसमें पानी बिल्कुल न डालें. इस पेस्ट में ही असली फ्लेवर छिपा है.
अब स्वाद के अनुसार नमक डालें. अगर थोड़ा खट्टापन पसंद हो तो इसमें हल्का सा इमली का गूदा भी मिला सकते हैं. इससे स्वाद और भी निखर जाएगा.
यह आलू की डिश बेहद वर्सटाइल है. इसे गरमा-गरम चावल और सांभर या रस्सम के साथ खाया जा सकता है. इसके अलावा यह रोटी, पराठा या पूरी के साथ भी उतनी ही टेस्टी लगती है. यह डिश साधारण होते हुए भी हर खाने को खास बना देती है.
अगर आप भी साउथ इंडियन फ्लेवर का असली स्वाद चखना चाहते हैं, तो यह उरुलकिझंगु उप्पेरी जरूर बनाकर देखें इसकी सादगी, मसालेदारपन और खुशबू आपके खाने का मजा दोगुना कर देगी.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-shashi-tharoor-shares-memories-of-kerala-style-potato-dish-urulakizhangu-upperi-ws-kl-9563884.html
