Mooli Chutney Recipe: सर्दियां आते ही रसोई में पराठों की खुशबू छा जाती है. सुबह के नाश्ते में गरमागरम मूली के परांठे, आलू के परांठे, गोभी के परांठे और पनीर के परांठे लगभग हर घर में जरूर बनते हैं. लेकिन पराठे का मजा तब पूरा आता है जब साथ में कोई स्वादिष्ट और फ्रेश चटनी भी हो. आमतौर पर सर्दियों में धनिया, पुदीना और आंवला की चटनी बनाई जाती है, लेकिन एक चटनी ऐसी भी है जो न सिर्फ झटपट बनती है, बल्कि उसके स्वाद का मुकाबला कोई नहीं कर सकता. हम बात कर रहे हैं मूली की चटनी की. आपने शायद धनिया, पुदीना और लहसुन वाली चटनी तो हजार बार खाई होगी, लेकिन अगर मूली की चटनी एक बार ट्राय कर ली, तो यकीन मानिए हर सर्दी इसके बिना नाश्ता अधूरा लगेगा. इसका फ्लेवर इतना ताजा, इतना देसी और इतना अनोखा होता है कि लोग पहली बार चखते ही पूछ बैठते हैं कि इसमें आखिर ऐसा क्या है. सबसे खास बात यह है कि यह चटनी बहुत सिंपल तरीके से बन जाती है, बस कुछ घरेलू मसाले, थोड़ा सा टमाटर, थोड़ी सी मिर्च और एक ताजी मूली चाहिए. इस चटनी का झटपट टेस्ट सुबह-सुबह नाश्ते में एकदम तड़का लगा देता है. आज हम आपको मूली की चटनी एकदम आसान, स्टेप बाय स्टेप और ट्रेंडिंग स्टाइल में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका नाश्ता हर दिन स्पेशल बने.
मूली की चटनी की शुरुआत, ताजे टमाटर और लहसुन का तड़का जैसा बेस
मूली की चटनी का स्वाद टमाटर और लहसुन के बेस से ही चमक उठता है. सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर लें. जब तेल गर्म हो जाए, तो टमाटर को दो हिस्सों में काटकर उसमें डालें. साथ ही कुछ लहसुन की कलियां भी डाल दें. इन्हें हल्का सा भूनना होता है ताकि टमाटर नरम हो जाए और लहसुन की रॉ स्मेल भी खत्म हो जाए. पकने के बाद टमाटर का छिलका अपने आप ढीला हो जाता है, जिसे आसानी से निकाल सकते हैं. यह स्टेप चटनी को एकदम स्मूथ और रिच फ्लेवर देने के लिए बहुत जरूरी है. टमाटर और लहसुन का यह कॉम्बिनेशन चटनी को खट्टापन, गर्माहट और देसी फ्लेवर देता है, जो किसी भी नॉर्मल चटनी से इसे अलग बना देता है.
मूली और पत्तों की तैयारी, चटनी की असली जान
अब बात करते हैं मूली की. मूली को अच्छी तरह धोकर छील लें. इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें. जरूरी बात यह है कि मूली के पत्तों को फेंकना नहीं है. मूली के पत्ते बहुत न्यूट्रिशस होते हैं और चटनी में एक अलग मिट्टी जैसी खुशबू और फ्लेवर जोड़ते हैं. पत्तों को बस बारीक काट लें ताकि यह चटनी में आसानी से मिक्स हो जाएं. मूली की कद्दूकस की हुई स्ट्रिप्स चटनी में ताजगी भर देती हैं और इसका टेक्सचर काफी लाइट और अलग बन जाता है. मूली में मौजूद हल्की मिठास, टमाटर की खटास और मिर्च की तीखापन मिलकर एकदम कमाल का फ्लेवर बनाते हैं.

अब सब कुछ एक साथ मिक्स करें, यही बनता है चटनी का असली मैजिक
जब टमाटर और लहसुन तैयार हो जाएं, तो उन्हें एक बड़े बाउल में निकाल लें. अब इसमें हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, मूली के पत्ते और थोड़ा सा नमक डालें. इन सबको हाथों या खरल की मदद से अच्छे से मैश करें. इससे सबका फ्लेवर एक साथ घुलकर बहुत रिच स्वाद देता है. इसके बाद इसमें नींबू का रस डालें जिससे चटनी में हल्की सी टैंगीनेस आ जाए. नींबू का रस न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि चटनी की फ्रेशनेस भी लंबे समय तक बनाए रखता है. यह स्टेप चटनी को एकदम रिफ्रेशिंग और ज़ायकेदार बना देता है.
अब आखिरी स्टेप आता है- कद्दूकस की हुई मूली मिलाना. मूली को आखिरी में डालने से उसकी क्रंच बनी रहती है और चटनी का टेक्सचर काफी बढ़िया लगता है. सब कुछ मिक्स करने के बाद यह चटनी एकदम फ्रेश, चमकीली और खूब खुशबूदार हो जाती है.
चटनी को कैसे और किसके साथ सर्व करें
- मूली की चटनी हर तरह के ब्रेकफास्ट के साथ कमाल लगती है.
नाश्ते में आप इसे - मूली के परांठे
- आलू के परांठे
- गोभी के परांठे
- पनीर परांठे
- चावल के साथ
- रोटी के साथ
किसी भी चीज के साथ खा सकते हैं. इसके अलावा यह चटनी खिचड़ी और दाल–चावल के साथ भी जबरदस्त लगती है. इसकी सबसे खास बात यही है कि यह हर खाने में एक ताजा सा स्वाद जोड़ देती है, और ठंड के मौसम में तो इसका टेस्ट और भी लाजवाब लगता है.
क्यों बनाएं मूली की चटनी – एकदम देसी, ताजा और अनोखा फ्लेवर
अगर आप रोज–रोज वही धनिया–पुदीना की चटनी खा खाकर बोर हो गए हैं, तो मूली की चटनी आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. यह बनती झटपट है, इसके लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और इसका स्वाद इतना हटके है कि आप इसे बार–बार बनाना चाहेंगे. मूली में मौजूद ताजगी, टमाटर की खटास, लहसुन की गर्माहट और मसालों का हल्का सा तड़का मिलकर इस चटनी को सर्दियों की सबसे खास रेसिपी बना देते हैं.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-mooli-chutney-winter-special-radish-chutney-recipe-for-paratha-easy-homemade-chutney-ws-kl-9910852.html