Last Updated:
Moringa Bhaji Recipe: मूनगा भाजी एक पारंपरिक देसी सब्ज़ी है जिसे सहजन की पत्तियों से बनाया जाता है. इसमें प्याज़, टमाटर और लाल मिर्च के साथ स्वादानुसार नमक डाला जाता है और खास बात – इसमें हल्दी नहीं डाली जाती.
मूनगा भाजी सब्ज़ी के लिए 100 ग्राम मूनगा कटी हुई, 20 मिली तेल, नमक स्वाद अनुसार. देसी स्टाइल सब्ज़ी में हल्दी नहीं डाली जाती है. एक कटी हुई प्याज, तीन लाल मिर्च, दो कटी हुई टमाटर.
अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लीजिए. फिर लाल मिर्च डाल दीजिए. इसके बाद प्याज डालकर भूनिए.
प्याज भून जाने के बाद कटी हुई टमाटर डालें. टमाटर को पकाएँ. इसके बाद नमक डाल दें.
टमाटर अच्छी तरह पक जाने के बाद कटी हुई मूनगा भाजी डाल दीजिए और धीमी आँच पर पकाएँ.
10 मिनट पकाने के बाद सब्ज़ी तैयार है.आप इसे चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-moringa-bhaji-recipe-desi-bastariya-tadka-of-eat-it-once-then-you-will-make-it-again-and-again-local18-9609785.html
