Home Food Paneer Tikka Recipe: पनीर की सब्जी से हो गए बोर, तो झटपट...

Paneer Tikka Recipe: पनीर की सब्जी से हो गए बोर, तो झटपट बना लें तंदूरी पनीर टिक्का, लाजवाब होता है स्वाद  

0
8


Tandoori Paneer Tikka Recipe: पनीर की सब्जी खाते-खाते अगर आप भी बोर हो गए हैं तो कुछ नया ट्राई कर सकते हैं. न मार्केट से खाना मंगाना पड़ेगा. न ही सेहत को कोई नुकसान होगा. हम बात कर रहे हैं तंदूरी पनीर टिक्का की. इसका स्वाद इतना कमाल का होता है कि घर पर ही होटल जैसा जायका आएगा. जानिए आप कैसे घर पर झटपट तंदूरी पनीर टिक्का बना सकते हैं.

तंदूरी पनीर टिक्का कैसे बनाएं?
आमतौर पर नॉर्मल पनीर की डिश तेल और मसालों से तैयार की जाती है. लेकिन तंदूरी पनीर को अलग तरीके से तैयार किया जाता है. इसमें पनीर के मिडियम आकर के 4 टुकड़ों को एक लोहे की सीख में लगा कर कोयले की धीमी आंच पर सिकाई की जाती है.फिर एक बर्तन में डालकर क्रीम, म्योनीज और मसाले डाल कर तैयार किया जाता है.

क्या-क्या डालकर होती है तैयारी
तंदूरी पनीर बनाने में काफी मेहनत और कई आइटम एक्स्ट्रा लगते हैं. इसमें सबसे पहले पनीर के चार टुकड़ों को लेकर शिमला मिर्च,प्याज के साथ मसाले का लेप लगा कर विशेष प्रकार की भट्टी में कोयले पर रोस्ट किया जाता है. रोस्ट होने के बाद एक बर्तन में निकाल कर क्रीम चटनी प्याज मसाले डालकर मिक्स कर दिया जाता है. जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. अगर आप भी चाहते हैं कि स्वादिष्ट पनीर टिक्के का स्वाद तो आपको बहराइच शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास आना पड़ेगा. जहां आपको महाराज सिंह इंटर कॉलेज के गेट के बाहर पनीर टिक्का मिल जाएगा.

जानें कीमत?
हाफ प्लेट की बात की जाए तो आपको कम से कम 90 रुपये में और फूल प्लेट 170 रुपये तक मिलती है. हाफ प्लेट में मीडियम साइज के चार पीस बेहतरीन लाजवाब बनकर दिया जाता है और फुल प्लेट में इसका डबल.

FIRST PUBLISHED : November 8, 2024, 11:21 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-tandoori-paneer-tikka-ingredients-easy-snack-local18-8821266.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version