Home Food Ragi Soup Recipe: ठंड का सुपरफुड है रागी सूप, इम्यूनिटी बढ़ाए, वजन...

Ragi Soup Recipe: ठंड का सुपरफुड है रागी सूप, इम्यूनिटी बढ़ाए, वजन घटाए और हेल्थ बनाए चकाचक! हर सिप में सेहत – Jharkhand News

0
7


Last Updated:

Ragi Soup Recipe: ठंड के दिनों में अगर इम्यूनिटी बढ़ानी है और फ्लू जैसी सीजनल बीमारियों से बचना है तो रागी की रोटी नहीं रागी का सूप पिएं. ये सर्दियों में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है. जानते हैं इसे बनाने की ईजी रेसिपी.

आज के समय मे खराब दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान लोगों को बीमार कर रहा है. ऐसे में पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक रखना एक चैलेंजिंग काम हो जाता है. लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन कर आप दिनभर तरोताजा महसूस कर सकते हैं.

दरअसल हम बात कर रहे हैं रागी की, जिसकी कई घरों में रोटी बनाकर लोग खाते हैं. रागी एक ऐसा अनाज है जिसमें पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है. इसमें कैल्शियम और आयरन भी काफी पाया जाता है. लेकिन आप रागी की केवल रोटी नहीं बल्कि सूप बनाकर भी पी सकते हैं.

रागी से बना सूप भी काफी पसंद किया जाता है. ये सूप टेस्टी होने के साथ पोषण से भरपूर होता है. रागी के आटे से बना सूप इम्यूनिटी बूस्टर भी होता है. आप इसे बेहद आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं.

रागी का सूप बनाने के लिये बहुत कम सामग्री की जरूरत होती है. जैसे कुछ सब्जियां गाजर, बीन्स, ब्रोकली, पालक, मटर, शिमला मिर्च वगैरह. आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी ले सकते हैं. इस सूप की महत्वपूर्ण चीज रागी है. इन सामग्री का उपयोग कर घर पर झटपट और आसानी से रागी का सूप बना सकते हैं.

रागी सूप बनाने के लिए आप सारी सब्जियां जैसे गाजर, बीन्स, मटर, कॉर्न्स, ब्रोकली, पालक, शिमला मिर्च और जो भी सब्जी आपको सूप में डालनी हो वे सभी बारीक काट लें. सूप में सब्जियां जितनी बारीक कटी होंगी स्वाद उतना ही अच्छा आएगा.

एक पैन में थोड़े से घी में, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर हल्का भूनें. फिर इसमें सारी सब्जियां डालें और थोड़ी देर के लिए पकाएं. पकने के बाद स्वादानुसार नमक डालें. जब सब्जियां सॉफ्ट हो जाएं, तो एक कटोरी में रागी का आटा लें और थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर पतला बैटर बना लें. ध्यान रखें कि आटा अच्छे से घुल जाए.

रागी वाले घोल को सब्जियों में डाल दें.अपने हिसाब से पानी डालें और सब्जियों के साथ रागी को 5 मिनट के लिए पकाएं. जब सूप जैसी थिकनेस हो जाए तो गैस बंद कर दें. इस सूप में ऊपर से काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा नींबू डाल दें. आपका रागी सूप तैयार है. ठंड के दिनों में इस सूप का सेवन करने से फ़्लू से लड़ने मे मदद मिलती है, ये इम्युनिटी बढ़ाने मे मदद करता है. साथ ही वजन घटाने में भी सहायक है.

अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो इसमें चिकन स्टॉक मिला सकते हैं. इसके साथ ही अंडे के सफेदी वाले हिस्सों को मिला सकते हैं. इसके स्वाद तो बढ़ेगा ही साथ ही ये और हेल्दी हो जाएगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड का सुपरफुड है रागी सूप, इम्यूनिटी बढ़ाए, वजन घटाए और सेहत बनाए चकाचक!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-ragi-soup-winter-superfood-immunity-booster-helps-in-weight-loss-local18-ws-l-9851584.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version