Home Food Recipe: आज ही ट्राई करें ये झटपट बनने वाली देसी सब्जी, जिसे...

Recipe: आज ही ट्राई करें ये झटपट बनने वाली देसी सब्जी, जिसे देख पनीर और नॉनवेज भी रह जाए पीछे! – Uttar Pradesh News

0
4


Last Updated:

आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट और देसी सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बहुत आसान और झटपट बनने वाली है. यह खासकर बेसन और प्याज से तैयार होती है. रोटी, पराठा या चावल के साथ इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है. आइए विस्तार से जानते हैं…

यह एक खास स्वाद से भरपूर देसी सब्जी है, जिसके आगे पनीर और नॉन वेज भी फेल है. यह बेसन-प्याज की सब्जी है, जिसकी रेसिपी भी सरल है. इसकी खुशबू और स्वाद आपके लंच या डिनर को खास बना सकते हैं.

इस व्यंजन को बनाने के लिए बेसन, कटा हुआ प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और कुछ हरे धनिया की जरूरत पड़ती है. 2 से 3 चम्मच तेल से ही यह सब्जी आसानी से बन जाती है.

सबसे पहले जरूरत के मुताबिक बेसन लें और उसमें नमक व हल्दी मिलाकर पानी से गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. यह ध्यान रखें कि घोल में गांठें न रहें, नहीं तो सब्जी का स्वाद बिगड़ सकता है.

इसके लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें सबसे पहले जीरा और फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. जैसे ही प्याज ब्राउन हो जाए, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड चलाते रहें.

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर उन्हें तब तक पकाएं जब तक वे पूरी तरह गल न जाएं. फिर हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. इसके बाद मसाले को अच्छी तरह से भून लें.

इसके बाद कड़ाही में तैयार बेसन का घोल धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि गांठ बनने की समस्या न हो. बेसन को मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही का किनारा न छोड़ने लगे.

अब कढ़ाई में नमक और गरम मसाला डाल दें. यदि आप इसे ग्रेवी वाली सब्जी बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं. 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें.

अब इसमें हरा धनिया छिड़ककर सब्जी को सजाएं. बेसन‑प्याज की यह मसालेदार सब्जी रोटी, पराठा या यहां तक कि चावल के साथ भी बहुत टेस्टी लगती है. कम खर्चे और कम समय में बनने वाली यह रेसिपी बेहद उपयोगी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कम समय में बनें, ज्यादा स्वाद दें… बेसन और प्याज से बनने वाली आसान सब्जी


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-besan-pyaz-ki-sabzi-recipe-for-tasty-lunch-dinner-ideas-know-more-best-than-non-vegetarian-local18-ws-kl-9607754.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version