Home Food Recipe: दही और आलू से बननी है ये डिश, घर पर 5...

Recipe: दही और आलू से बननी है ये डिश, घर पर 5 मिनट में करें तैयार, स्वाद ऐसा कि उंगली चाटकर खाएंगे – Jharkhand News

0
3


Last Updated:

Dahi-Aloo Recipe: यदि आप खाना बनाने या टेस्टी खाने के शौकिन हैं तो घर पर एक स्पेशल डिश ट्राई कर सकते हैं. इसे झारखंड का पारंपरिक व्यंजन भी कहा जाता है. यह मुख्य रूप से दही और आलू से तैयार होता है. 5 से 10 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं. लोग इसे रोटी और चावल के साथ भी खाना पसंद करते हैं.

झारखंड के गांवों की रसोई में परंपरागत व्यंजनों का अपना ही रंग है. इन्हीं में से एक है दही आलू चौकानी, जिसे ग्रामीण इलाकों में हर घर में बड़े चाव से खाया जाता है. यह डिश न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि बनाने में बेहद आसान और झटपट तैयार होने वाली है.

इसकी रेसिपी साझा करते हुए आदिवासी महिला रवीना कच्छप बताती है कि दही आलू चौकानी की रेसिपी किचन का अहम हिस्सा है. खेत-खलिहान से लौटे लोग अक्सर यही पसंद करते हैं, क्योंकि इसे बनाने में मुश्किल से पांच मिनट का समय लगता है और पेट भी भर देती है.

उन्होंने आगे बताया कि इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर छील लिया जाता है और हल्के टुकड़ों में काटा जाता है. इसके बाद ताजी दही को अच्छी तरह फेंटकर उसमें हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दिया जाता है.

उन्होंने आगे बताया कि फिर उसमें आलू में दही को मिलकर फेंटा जाता है. फिर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दिया जाता है. आप चाहें तो नहीं भी छोड़ सकते हैं. 

उन्होंने फिर एक बर्तन में सरसों का तेल या घी गरम कर उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का चौंका लगाया जाता है. मसाले महकने तक इसे गर्म किया जाता है.

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही अच्छे से चौंका पक जाए तो फिर उसे आलू और दही के मिश्रण में मिला देना चाहिए. इस प्रकार यह रेसिपी बेहद कम समय में तैयार हो जाती है.

उन्होंने आगे कहा कि चाहे इसमें अंत में गरम मसाला और हरी धनिया पत्ती डालना चाहिए, इससे इसका स्वाद और बढ़ जाता है. लोग इसे अक्सर चावल, रोटी या पराठे के साथ परोसा जाता है.

रवीना कच्छप बताती हैं कि गर्मी और बरसात के दिनों में यह डिश सबसे ज्यादा खाई जाती है, क्योंकि दही शरीर को ठंडक देता है. वहीं, आलू पेट भरने का काम करता है, जिससे यह हल्का होने के साथ-साथ पौष्टिक भी बन जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दही और आलू से बननी है ये डिश, घर पर 5 मिनट में करें तैयार, स्वाद लाजवाब


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-taste-of-dahi-aloo-chaukani-jharkhand-kitchen-revealed-curd-potato-recipe-local18-ws-kl-9670378.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version