Home Uncategorized Chanakya Niti: करियर में अपार सफलता चाहते हैं, तो गांठ बांध लें...

Chanakya Niti: करियर में अपार सफलता चाहते हैं, तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 6 बातें, वर्कप्लेस पर जरूर अपनाएं

0
3


Last Updated:

आचार्य चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री व महान शिक्षक भी माने जाते थे. उनके ज्ञान और विद्वत्ता को हर व्यक्ति जानता है. आचार्य चाणक्य अपने समय में एक उत्तम सलाहकार के रूप में भी जाने जाते थे, उनकी सलाह लोगों…और पढ़ें

करियर में अपार सफलता चाहते हैं, तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 6 बातें

Chanakya Niti: करियर में अपार सफलता चाहते हैं, तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वर्कप्लेस पर जरूर अपनाएं

हाइलाइट्स

  • कार्यस्थल पर बॉस को खुश रखें.
  • अपने सीक्रेट्स किसी से साझा न करें.
  • बोलने से ज्यादा काम करें.

Chanakya Niti: मनुष्य जीवन के दो प्रमुख भाग होते हैं एक भाग में उसकी पर्सनल लाइफ और दूसरी उसकी प्रोफेशनल लाइफ. लेकिन अगर किसी के पर्सनल लाइफ में कोई भी परेशानी होती है तो इसका असर उसके प्रोफेशनल लाइफ पर भी पड़ता है. उसी प्रकार आपकी कार्यस्थल की परेशानियां और तनाव आपके निजी जीवन को भी कई हद तक प्रभावित करती है.

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में काम काज का तनाव व्यक्ति को डिप्रेशन की ओर ढकेल देता है. ऐसे में जरूरी है कि आप कार्यस्थल पर सोच समझकर कार्य करें. ऐसे में आइए जानते हैं चाणक्य नीति की कुछ ऐसी बातें जो कि हमें हमारे कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को हर करने में हमें काफी हद तक मदद कर सकता है.

बता दें कि प्राचीन भारत में चाणक्य नीति में बताई गई बातों पर चलकर राजा महाराजा और मंत्री राजनीति, कूटनीति और प्रबंधन से जुड़े कार्य करते थे. इन्हीं नीतियों का इस्तेमाल कर लोग अपने व्यावसायिक जीवन को सुखमय बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा चाणक्य नीति की कुछ ऐसी बातें जो कि हमारे जीवन में प्रोफेशनल लाइफ के लिए कारगर साबित हो सकती है.

बॉस को रखें खुश
जिस तरह से एक राजदरबार का मंत्री सदैव राजा का पक्ष करता है और उसके अनुकूल रहता है. उसी प्रकार अपने वर्कप्लेस पर अच्छा माहौल बनाकर रखने के लिए अपने बॉस को हमेशा बेहतर महसूस कराना चाहिए. ध्यान रखें कि अपने बॉस के आगे अपनी प्रतिभाओं को छिपा कर रखें.

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Blessings Sign: अगर मिल रहे हैं ये 4 संकेत, तो समझ लें आप पर बनी हुई है हनुमान जी की विशेष कृपा!

अपने सिक्रेट किसी से ना करें शेयर
कार्यक्षेत्र में कभी भी अपनी गोपनीय योजाएं लोगों को नहीं बतानी चाहिए. ऐसे लोग जो अपने प्लान लोगों से शेयर करते हैं उन्हें पूरा करने में उतनी ही बाधा आती है. चाणक्य नीति के अनुसार कार्यक्षेत्र में व्यक्ति को शांत रहना चाहिए और अपने अगले कदम के बारे में हर बात को गुप्त रखनी चाहिए.

बोलने से ज्यादा करें काम
चाणक्य नीति कहती है कि जो ज्यादा बोलता है, वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाता. इसलिए व्यक्ति को चाहिए कि वह कार्यक्षेत्र में शांत रहकर और मन लगाकर कार्य करें. ऐसा करने से वह बिना किसी विवाद में फंसे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेता है.

दूसरों की लें मदद
कार्यक्षेत्र में कई बार ऐसी परिस्थिति आती है जब आप अकेले कार्य करने में सक्षम नहीं होते ऐसे में जरूरी है कि आप अपने व्यवहार और तर्क के द्वारा दूसरों की महनत का भी लाभ उठाएं. ऐसा करना आपके लिए हमेशा फलदाई रहेगा.

यह भी पढ़ें- Pitra Dosh Effects on Girls: क्या लड़कियों को भी लगता है पितृदोष? यहां जानें क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

दूसरों को अपने ऊपर निर्भर बनाएं
चाणक्य नीति के अनुसार कार्यक्षेत्र में व्यक्ति को अपनी बुद्धिमानी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहिए.लोगों को अपने ऊपर इस तरह निर्भर कर दें कि उन्हें आपकी गैर मौजूदगी में कमी महसूस होने लगे.

दुश्मन को भी दोस्त बनाएं
अगर एक सुखी व्यावसायिक जीवन चाहते हैं तो कभी भी अपने दुश्मन को पूरी तरह हराए बिना न छोड़े.अपने दुश्मन से कभी भी बुरी तरह व्यवहार न करें बल्कि उसे ऐसा महसूस कराएं कि आपको उससे कोई वैर नहीं है. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका दुश्मन कभी भी आपसे ज्यादा ताकतवर बनकर आपसे बदला ले सकता है.

homedharm

करियर में अपार सफलता चाहते हैं, तो गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की ये 6 बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version