Home Food Sattu Tikki: सत्तू का पराठा खाकर हो गए बोर, बनाएं सत्तू की...

Sattu Tikki: सत्तू का पराठा खाकर हो गए बोर, बनाएं सत्तू की टिक्की, सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर ने शेयर की वीडियो रेसिपी

0
7


Sattu Tikki Recipe: सत्तु का पराठा, सत्तू का नमकीन-मीठा शरबत तो आप खूब खाते पीते होंगे, लेकिन क्या कभी सत्तू की टिक्की बनाकर खाई है? हो सकता है आपने अब तक सिर्फ आलू की टिक्की ही खाई हो, लेकिन अब आप सत्तू की टिक्की खाकर देखें. सत्तू पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है. यह काले चाने को रोस्ट कर और पीसकर तैयार किया जाता है. सत्तू की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मी में खाने की सलाह दी जाती है. सत्तू की टिक्की बनाने की रेसिपी अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यासमिन कराचीवाला ने शेयर की है. चलिए जानते हैं यासमिन किस तरह से बनाती हैं सत्तू की टिक्की और इसे बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए.

सत्तू की टिक्की बनाने के लिए सामग्री
1 कप सत्तू
1 उबला हुआ आलू
1 प्याज बारीक कटा हुआ
3-4 ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
2 हरी मिर्च
1 चम्मच नमक
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
थोड़ा सा पानी




.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-have-you-ever-eaten-sattu-tikki-know-how-to-make-sattu-ki-tikki-at-home-put-these-ingredients-serve-this-snacks-with-green-chutney-8755030.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version