Home Food Schezwan Vermicelli Upma Recipe: वीकेंड ब्रेकफास्‍ट में बनाएं चटपटी शेजवान फ्राइड वर्मिसेली...

Schezwan Vermicelli Upma Recipe: वीकेंड ब्रेकफास्‍ट में बनाएं चटपटी शेजवान फ्राइड वर्मिसेली उपमा, आसान है रेसिपी

0
1


chezwan fried vermicelli upma recipe: अगर आप रोज़-रोज़ वही सादा उपमा या पोहा खाकर बोर हो चुके हैं, तो शेजवान फ्राइड वर्मिसेली उपमा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी साउथ इंडियन वर्मिसेली और इंडो-चाइनीज फ्लेवर का जबरदस्त फ्यूज़न है. शेजवान चटनी और मसालों की वजह से इसका स्वाद हल्का तीखा और बेहद मज़ेदार हो जाता है. खास बात यह है कि यह रेसिपी सिर्फ 20 मिनट में तैयार हो जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इसे आप ब्रेकफास्ट, टिफिन या हल्की डिनर के तौर पर भी बना सकते हैं.

घर पर इस तरह बनाएं सेजवान सेवई उपमा- 

सामग्री (2 सर्विंग के लिए)

1 कप वर्मिसेली

1 गाजर (बारीक कटी हुई)

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)

1 शिमला मिर्च (कटी हुई)

2 हरी मिर्च (बारीक कटी)

1/4 कप हरी मटर

1 चम्मच घी

1 चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

2 चम्मच शेजवान चटनी

2 चम्मच टोमाटो सॉस

1 चम्मच शेजवान फ्राइड राइस मसाला

धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)

2 कप पानी

बनाने की विधि (स्टेप बाय स्टेप)-

इसे आप ब्रेकफास्ट, टिफिन या हल्की डिनर के तौर पर भी बना सकते हैं.

सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गरम करें. इसमें वर्मिसेली डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए सुनहरा होने तक रोस्ट करें. अब इसमें 2 कप पानी डालें और लगभग 5 मिनट तक पकाएं, जब तक वर्मिसेली नरम न हो जाए. इसके बाद अतिरिक्त पानी छानकर वर्मिसेली को अलग रख दें.

अब दूसरी कढ़ाई में 1 चम्मच तेल गरम करें. तेल गरम होते ही इसमें कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद इसमें गाजर, शिमला मिर्च और हरी मटर डालें. सब्जियों को तेज आंच पर 2–3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि वे हल्की क्रंची बनी रहें.

अब इसमें स्वादानुसार नमक और शेजवान फ्राइड राइस मसाला डालें. कढ़ाई को ढककर 2 मिनट तक पकने दें, जिससे सब्जियां अच्छी तरह गल जाएं. इसके बाद बारीक कटा टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर हल्के नरम न हो जाएं.

अब उबाली हुई वर्मिसेली कढ़ाई में डालें और सभी चीज़ों को अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद शेजवान चटनी और टोमाटो सॉस डालकर धीमी आंच पर 2–3 मिनट तक चलाएं, ताकि वर्मिसेली में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए.

अंत में बारीक कटी धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें. आपकी शेजवान फ्राइड वर्मिसेली उपमा तैयार है. इसे गरमागरम प्लेट में निकालें और चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा घी डालकर सर्व करें. यह रेसिपी स्वाद में भी जबरदस्त है और झटपट तैयार भी हो जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-how-to-make-schezwan-fried-vermicelli-upma-recipe-at-home-follow-steps-in-hindi-ws-l-9981708.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version