Home Lifestyle Health अमृत से कम नहीं इस पेड़ की छाल, पेट और आंतों के...

अमृत से कम नहीं इस पेड़ की छाल, पेट और आंतों के सूजन में देती है राहत, शरीर में भर देती है ताकत

0
6


ऋषिकेश: अर्जुन का पेड़ आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण औषधीय पेड़ के रूप में माना जाता है. खासकर इसके छाल का उपयोग  महिलाओं के कई स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में किया जाता है, जिसमें पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं प्रमुख हैं. अर्जुन की छाल में प्राकृतिक गुण होते हैं, जो गर्भाशय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होते हैं. यह अनियमित पीरियड्स की समस्या को ठीक करने में भी कारगर है. साथ ही पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को कम करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है. इसका नियमित सेवन महिलाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होता है.

Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित कायाकल्प हर्बल क्लिनिक के डॉ राजकुमार (डी. यू. एम) ने बताया कि अर्जुन की छाल का उपयोग केवल पीरियड्स की समस्याओं तक ही सीमित नहीं है. यह पेट की सूजन, आंतों की सूजन और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी लाभकारी है. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आंतरिक सूजन को कम करते हैं, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य करता है. इसके अलावा अर्जुन की छाल का उपयोग त्वचा रोगों में भी किया जाता है. यह त्वचा में निखार लाने और उसे साफ-सुथरा रखने में सहायक होता है. इसके नियमित सेवन से त्वचा का स्वास्थ्य सुधारता है और व्यक्ति अधिक स्वस्थ महसूस करता है.

अर्जुन की छाल के फायदे

अर्जुन की छाल का एक और लाभ यह है कि यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. इसके सेवन से शारीरिक ताकत में वृद्धि होती है और व्यक्ति में ऊर्जा बनी रहती है. इसके उपयोग से महिलाओं में होने वाली थकान, कमजोरी और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत मिलती है.अर्जुन की छाल का उपयोग विभिन्न रूपों में किया जा सकता है, जैसे चूर्ण या काढ़े के रूप में. लेकिन इसका सेवन करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लेनी चाहिए, ताकि इसका सही लाभ मिल सके. अर्जुन की छाल न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है बल्कि इसे नियमित रूप से उपयोग में लाने से संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-know-the-amazing-benefits-of-arjun-bark-and-methods-of-use-local18-8839266.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version