Home Lifestyle Health आखिर ठंड में तेजी से क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? किस अंग...

आखिर ठंड में तेजी से क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल लेवल? किस अंग पर पड़ता अधिक प्रभाव, एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

0
6


Last Updated:

Heart attack and bad cholesterol: सर्दियों में हार्ट से संबंधित परेशानियां अधिक देखी जाती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कोलेस्ट्रॉल लेवल का तेजी से बढ़ना. खून में मोम की तरह चिपचिपा कोलेस्ट्रॉल बहने से धमनियों में जगह कम हो जाती है और खून को…और पढ़ें

ठंड में तेजी से क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल? एक्सपर्ट से जानें बचाव के तरीके

सर्दियों में इसलिए तेजी से बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल. (Canva)

Heart attack and bad cholesterol: ठंड के मौसम में हार्ट से संबंधित परेशानियां अधिक देखी जाती हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है कोलेस्ट्रॉल लेवल का तेजी से बढ़ना. हार्ट अटैक के लिए खासतौर पर गंदा कोलेस्ट्रॉल ही जिम्मेदार होता है. कोलेस्ट्रॉल एलडीएल (LDL) और एचडीएल (HLD) दो तरह के होते हैं. एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल और एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल. जब कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाता है तो यह चिपचिपा पदार्थ खून में गंदगी की तरह बढ़ने लगता है.

खून में मोम की तरह चिपचिपा कोलेस्ट्रॉल बहने से धमनियों में जगह कम हो जाती है और खून को हार्ट तक पहुंचने में दिक्कत होने लगती है. जब हार्ट में खून नहीं पहुंचता है तब हार्ट अटैक, स्ट्रोक यहां तक कि हार्ट फेल्योर का जोखिम भी बढ़ जाता है. दिलचस्प बात यह है शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं. अब सवाल है कि आखिर सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल अधिक क्यों बढ़ता है? बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कैसे रखें कंट्रोल? सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रखने के लिए कैसा हो हमारा खानपान? आइए जानते हैं इस बारे में-

सर्दियों में सिकुड़ जाती हैं नसें

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्दियों में ब्लड वेसल संकुचित हो जाती हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है. ब्लड प्रेशर बढ़ता है और हार्ट पर दबाव बढ़ता है. ऐसी स्थिति में यदि हाई कोलेस्ट्रॉल वाली डाइट न ली जाए तो ये हार्ट पर अधिक दबाव डालेगा. ऐसी स्थिति में सर्दियों में हार्ट स्ट्रोक, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

ये गलतियां बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए जिम्मेदार

हमारा गलत खान-पान हाई कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है. सर्दियों में हम तली-भुनी चीजें, सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाली अनहेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा करने लगते हैं. पैकेटबंद चीजों में ट्रांस फैट होता है. वहीं रेड मीट, डेयरी प्रोडक्टस में सैचुरेटेड फैट पाया जाता है. इन गलतियों के कारण शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है. इसके अलावा, एक्सरसाइज के अभाव के कारण गुड कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है. जब गुड कोलेस्ट्रॉल घटेगा तो बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना तय है.

सर्दियों में ऐसी डाइट से कंट्रोल रहेगा कोलेस्ट्रॉल

सेहतमंद फैट चुनें: नोएडा की सीनियर डाइटिशियन खुशबू शर्मा बताती हैं कि, सैचुरेटेड फैट बैड एलडीएल बढ़ाते हैं और ट्रांस फैट को कम करते हैं, जो एलडीएल और प्रोटेक्टिव एचडीएल को बढ़ाता है. इसलिए इसका परहेज करें. उसकी जगह पर सेहतमंद अनसेचुरेटेड फैट मछली, नट्स और वेजिटेबल ऑयल्स का प्रयोग कर सकते हैं.

ज्यादा घी-तेल से परहेज: सर्दियों में लोग अंदरूनी गर्मी के लिए तेल, घी, मसाला, ड्राई फ्रूट्स आदि का अधिक सेवन करने लगते हैं. इससे पाचन तंत्र में तो गर्मी जरूर होती है, लेकिन हार्ट पर इसका सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. अधिक घी तेल और फैटी फूड्स का सेवन हार्ट की संकुचित ब्लड वेसल पर जमने लगेगा. वह नसों को और भी संकुचित करेगा, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है.

साबुत आनाज लें: एक्सपर्ट के मुताबिक, होल ग्रेन ब्रेड, पास्ता, सीरियल्स ब्लड शुगर बढ़ने से बचाते हैं और दिन भर पेट भरा रहता है. इनमें फाइबर होता है, जो एलडीएल का स्तर कम करता है. इसके अलावा, ज्यादा फल और सब्जियां खाएं. प्रोसेस्ड फूड की जगह इनका प्रयोग करें. फैट फ्री दूध लें. लो फैट दही लें और कम चीनी वाले ब्रांड अपनाएं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-why-cholesterol-level-increase-rapidly-in-winter-season-know-how-to-prevent-it-must-follow-these-tips-to-save-from-heart-stroke-8953276.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version