Home Lifestyle Health आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड से भरपूर ये मीट, इसका एक अंडा बिकता...

आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड से भरपूर ये मीट, इसका एक अंडा बिकता 90रुपए का, विदशों में भरपूर डिमांड

0
0


Last Updated:

Kadaknath Chicken Health Benefits: कड़कनाथ का मीट काले रंग का होता है, जो इसे अन्य मुर्गों से अलग बनाता है. इसमें आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्मी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. यही वजह है कि विदेशों में इसे सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है.

कड़कनाथ के फायदे: कभी सिर्फ झाबुआ जिले की पहचान रहा कड़कनाथ मुर्गा अब मध्य प्रदेश के खंडवा से निकलकर देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक अपनी खास पहचान बना चुका है. सर्दियों के मौसम में इसकी मांग और ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. नेपाल, भूटान और मलेशिया जैसे देशों तक अब खंडवा से कड़कनाथ के अंडे और मुर्गे भेजे जा रहे हैं.

Bharat.one से बातचीत में खंडवा कृषि महाविद्यालय के पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. सुभाष रावत बताते हैं कि कड़कनाथ एक देसी और जंगली नस्ल है, जिसकी उत्पत्ति झाबुआ क्षेत्र में मानी जाती है. खंडवा कृषि कॉलेज में वर्ष 2017 में इसकी यूनिट की शुरुआत की गई थी. शुरुआत में झाबुआ से करीब 200 चूजे लाए गए थे, जो अब बढ़कर सैकड़ों की संख्या में हो चुके हैं.

डॉ. रावत के अनुसार, कड़कनाथ का मीट काले रंग का होता है, जो इसे अन्य मुर्गों से अलग बनाता है. इसमें आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड और जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में इसका सेवन शरीर को गर्मी देता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है. यही वजह है कि विदेशों में इसे सुपरफूड के रूप में देखा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि बीते 8 वर्षों में करीब 800 किसानों ने इस यूनिट का भ्रमण किया है और 250 से ज्यादा किसानों को कड़कनाथ पालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. कई किसान अब इसे अपनाकर कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं.

खंडवा से कड़कनाथ के अंडे और मुर्गे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, गुजरात के गांधीनगर, नेपाल और भूटान तक भेजे जा चुके हैं. मांग इतनी अधिक है कि कई बार सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही. कड़कनाथ पालन अब मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक नया और लाभदायक व्यवसाय बनकर उभर रहा है, जो जिले को अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिला रहा है. कड़कनाथ मुर्गी का अंडा भी काफी महंगा होता है जिसे लोग सर्दियों में खाना पसंद करते है.यह अंडा 90 रुपए तक बिकता है.जिसमें ज्यादा मात्रा में प्रोटीन विटामिन होता है.डॉक्टर भी ठंड में इसका मिट ओर अंडा खाने की सलाह देते है.जिसे शरीर में गर्मी के साथ एनर्जी मिलती है .

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homelifestyle

आयरन, प्रोटीन, अमीनो एसिड से भरपूर ये मीट, इसका एक अंडा बिकता 90रुपए का!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-kadaknath-chicken-popular-in-foreign-countries-during-winters-full-of-iron-protein-amino-aicd-egg-sold-in-rupees-90-local18-9998980.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version