Home Lifestyle Health इसका एक टुकड़ा सेहत की ताबीज, वायरल फ्लू से लेकर एसिडिटी तक...

इसका एक टुकड़ा सेहत की ताबीज, वायरल फ्लू से लेकर एसिडिटी तक में रामबाण, उखाड़ फेंकेगा रोगों की जड़ – Uttarakhand News

0
1


Last Updated:

Mulethi benefits : इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यह इम्यून सेल्स को एक्टिव रखता है. लोग इसका सेवन गले की खराश, सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत पाने के लिए करते हैं.

ऋषिकेश. आयुर्वेद में मुलेठी को महत्वपूर्ण औषधि माना गया है. इसे संस्कृत में यष्टीमधु कहा जाता है और इसका स्वाद मीठा होता है. सदियों से मुलेठी का उपयोग घरेलू नुस्खों से लेकर आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा तक में किया जाता रहा है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, प्रोटीन और एंटी ऑक्सीडेंट गुण न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं बल्कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते है. आमतौर पर लोग मुलेठी का सेवन गले की खराश, सर्दी-जुकाम या खांसी से राहत पाने के लिए करते हैं, लेकिन इसके फायदे इससे कहीं अधिक हैं.

जानें इसके औषधीय गुण 

Bharat.one के साथ बातचीत में उत्तराखंड के ऋषिकेश कायाकल्प हर्बल क्लीनिक के डॉ. राजकुमार (आयुष) बताते हैं कि मुलेठी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यह हमारी इम्यून सेल्स को एक्टिव रखते हैं, जिससे शरीर संक्रमण से जल्दी लड़ पाता है. जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वे अक्सर जल्दी बीमार पड़ जाते हैं. ऐसे में मुलेठी का सेवन उनके लिए बेहद फायदेमंद है. रोजाना सीमित मात्रा में मुलेठी लेने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और मौसमी बीमारियों जैसे वायरल फ्लू, खांसी और जुकाम से सुरक्षा मिलती है.

पाचन तंत्र के लिए रामबाण

मुलेठी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करता है. यह गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स, अपच और एसिडिटी की समस्या को कम करता है. मुलेठी का पानी पीने से पेट की जलन और अल्सर जैसी दिक्कतों में आराम मिलता है. यह लिवर को भी स्वस्थ रखता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में कारगर है. जिन लोगों को बार-बार कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी मुलेठी काफी लाभकारी है.

डायरिया का घरेलू इलाज, घर बैठे मिलेगा आराम, डॉक्टर भी नहीं दिला पाएंगे इतनी जल्दी मुक्ति

गले और श्वसन तंत्र की समस्याओं में उपयोगी

मुलेठी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गले की खराश और खांसी में किया जाता है. इसके प्राकृतिक गुण बलगम को बाहर निकालने में मदद करते हैं और गले की सूजन को कम करते हैं. यही कारण है कि कई खांसी की दवाइयों और सिरप में मुलेठी का इस्तेमाल किया जाता है. ब्रॉन्काइटिस, अस्थमा और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में भी मुलेठी राहत प्रदान करती है.

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

मुलेठी में मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. यह मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करने में कारगर है. मुलेठी का पेस्ट त्वचा पर लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है और टैनिंग की समस्या कम होती है. बालों के लिए भी यह लाभकारी है क्योंकि यह डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इसका एक टुकड़ा सेहत की ताबीज, वायरल फ्लू से लेकर एसिडिटी तक में रामबाण


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-mulethi-ke-fayde-for-immunity-digestion-cough-cold-aur-health-benefits-in-hindi-local18-9564573.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version