Last Updated:
Ayurveda Tips For Anemia: शरीर में खून की कमी खतरे का संकेत है. इससे जल्द से जल्द कंट्रोल करना जरूरी है. इसके लिए आप सप्लीमेंट भी ले सकते हैं, लेकिन कुछ आयुर्वेद उपाय इसमें रामबाण का काम करते हैं.
खून की कमी किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन महिलाओं और बच्चों में ये परेशानी ज्यादा कॉमन है. शरीर में पर्याप्त खून न होने पर सिर दर्द, चक्कर आना और कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण दिख सकते हैं. शरीर में खून की कमी रेड ब्लड सेल्स या हीमोग्लोबिन की कमी के कारण होता है. ऐसे में डॉक्टर आयरन की दवा देते हैं, जिससे शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाया जा सके.
लेकिन कई बार दवा लेने के बाद भी शरीर एनीमिया की कमी से जूझने लगता है और कई बीमारियां घेर लेती हैं. आज हम आपको आयुर्वेद के उन तीन नियमों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सात दिन करने से शरीर में बदलाव देखने को मिल जाएंगे.
एनीमिया दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय
आयुर्वेदिक पंचामृत- इस उपाय में आयुर्वेद ने कुछ ऐसी घरेलू चीजों के सेवन की सलाह दी है जो रसोईघर में ही मौजूद हैं और जिनके फायदों के बारे में कम ही लोग जानते हैं. खून की कमी होने पर 2 मुनक्का और 2 अंजीर को रात में भिगोकर सुबह सेवन करना चाहिए. लौह भस्म और शहद को मिलाकर चाटना चाहिए, सुबह खाली पेट सफेद पेठे और आंवला का रस पीना चाहिए, तिल और गुड़ का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए और रात के समय गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करना चाहिए.
आहार तालिका- भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, सहजन की पत्ती और डंडी, और चुकंदर शामिल करें. फलों में अनार, अंगूर, सेब और खजूर का सेवन कर सकते हैं. अपने भोजन में दिन के समय छाछ जरूर शामिल करें. ये पेट को साफ रखने से लेकर शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में सपोर्ट करती है.इसके साथ ही ज्यादा मात्रा में हरी मिर्च, बैंगन, ज्यादा खट्टे फल, पैक्ड खाना या पेय पदार्थों से परहेज करना जरूरी है.
सूर्य स्नान- सर्दी हो या गर्मी, सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है. सुबह की धूप शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाती है, जो लाल रक्त कोशिकाओं को मजबूती देता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर Bharat.one Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-vein-blood-is-drying-3-ayurvedic-remedies-for-anemia-blood-will-increase-without-supplements-ws-l-10104194.html
