Last Updated:
Deadly Risks of Living Near Airport: एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाले लोगों को कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. हर वक्त आसमान से गुजरते विमानों की आवाज लोगों के हार्ट को बुरी तरह प्रभावित कर सकती है.
Side Effects of Living Near Airport: लोगों की ख्वाहिश होती है कि उनका घर ऐसी जगह पर हो, जहां से एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन नजदीक हो. इससे लोगों को काफी सुविधा होती है और उन्हें कहीं भी आने जाने के लिए मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि एयरपोर्ट के पास घर खरीदने की चाहत सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाले लोगों को हार्ट डिजीज समेत कई जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा होता है. घर के ऊपर से गुजरने वाले हवाई जहाज की आवाज आपको बीमार कर सकती है.
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक एक हालिया स्टडी में पता चला है कि एयरपोर्ट के पास रहने से सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है. हवाई अड्डों के आसपास रहने वाले लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हवाई जहाज की तेज आवाज हमारी हेल्थ को प्रभावित करती है. हवाई जहाज के शोर के लगातार संपर्क में रहने से हार्ट की संरचना और फंक्शनिंग में बदलाव आ सकते हैं, जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. रात के समय ज्यादा शोर के संपर्क में रहने से दिल की मांसपेशियों में कठोरता आ सकती है.
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) के वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में बताया है कि जो लोग लगातार विमानों के शोर में रहते हैं, उनका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और इससे हार्ट की शेप में बदलाव आ सकता है. स्टडी में यह भी पाया गया कि ज्यादा शोर के संपर्क में आने वाले लोगों को हार्ट अटैक या स्ट्रोक का जोखिम 3 गुना बढ़ जाता है. यह अध्ययन यह संकेत देता है कि हवाई अड्डे के पास रहने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर हो सकता है. इस स्टडी में एयरपोर्ट के नजदीक रहने वाले 3600 लोगों और एयरपोर्ट से काफी दूर रहने वाले 21300 लोगों के हेल्थ डाटा का एनालिसिस किया गया था.
अब सवाल है कि एयरपोर्ट से कितने किलोमीटर दूर रहना सेहत के लिए फायदेमंद होता है? कई रिसर्च में दावा किया गया है कि एयरपोर्ट से से दूर रहना चाहिए, तााकि विमानों के शोर और प्रदूषण से बचा जा सके. विशेषज्ञों के अनुसार हवाई अड्डे से कम से कम 6 मील (लगभग 10 किलोमीटर) की दूरी पर रहना सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, क्योंकि इस दूरी पर विमान के शोर और हवा में फैले प्रदूषण के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इससे नींद में खलल, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, मोटापा और अन्य बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-living-near-an-airport-dangerous-for-health-new-study-reveals-shocking-things-know-details-8953163.html
