Home Lifestyle Health कमाल की है यह औषधि, शरीर को बना सकती है ताकतवर, सूजन-शुगर...

कमाल की है यह औषधि, शरीर को बना सकती है ताकतवर, सूजन-शुगर हो जाएगी गायब!

0
4


बागपत: लाख कोशिशों के बाद भी कोई न कोई बीमारी हो ही जाती है. ऐसे में इलाज कराने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होती है. वहीं, बहुत बार लोग घरेलू उपायों की भी मदद लेते हैं. कई सारी बीमारियों को ठीक करने के लिए औषधि का भी इस्तेमाल किया जाता है. दारूहरिद्रा औषधि भी बहुत फायदेमंद होती है. बुखार, सजून से लेकर स्किन तक के लिए भी यह औषधि इस्तेमाल हो सकती है. आइए जानते हैं दारूहरिद्रा औषधि के फायदों के बारे में एक्सपर्ट ने क्या कहा.

दारूहरिद्रा औषधि के फायदे
दारूहरिद्रा एक चमत्कारी औषधि है और आसानी से बाजार में मिल जाती है. इसके इस्तेमाल से शुगर संबंधित मरीजों को तेजी से फायदा पहुंचता है. यह गठिया और जोड़ों की सूजन को कम करने का काम करती है. त्वचा संबंधित रोगों को ठीक करने के साथ-साथ बुखार को भी तेजी से कम भी कर सकती है. इसके इस्तेमाल से शरीर पर चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं.

शुगर कंट्रोल करने वाली औषधि
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुनीता सोनल धाम ने बताया कि दारूहरिद्रा आसानी से मिल जाने वाली औषधि है और इसका इस्तेमाल जान लेने से आप दर्जनों बीमारियों से अपने आप को दूर रख सकते हैं. दारूहरिद्रा का इस्तेमाल शरीर पर आंतरिक और बाहरी रूप से किया जाता है. शुगर के मरीजों को भी इसके इस्तेमाल से तेजी से फायदा मिलता है. दारूहरिद्रा का इस्तेमाल करने से स्किन संबंधी समस्याएं भी तेजी से ठीक हो जाती हैं.

इसे भी पढ़ेंः हर बीमारी हो जाएगी गायब! बस इस औषधि का करें सेवन, गिनते रह जाएंगे फायदे

स्किन को चमकदार बनाने के उपाय
इसका उपयोग स्किन पर लेप बनाकर भी किया जाता है. भागदौड़ भरी जिंदगी में होने वाली घुटनों की समस्या को भी यह तेजी से ठीक करती है. वहीं, बुखार में तेजी से राहत पहुंचती है. इस औषधि का इस्तेमाल शरीर पर आंतरिक और बाहरी रूप से किया जाता है. इसका इस्तेमाल लेप के रूप में शरीर पर लगाकर किया जाता है. इसका चूर्ण बनाकर भी दूध और पानी के साथ इस्तेमाल किया जाता है.  इसके चूर्ण में देसी घी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे शरीर पर चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं और शरीर ताकतवर बनता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-daruharidra-benefits-in-hindi-diabetes-swelling-home-treatment-good-for-skin-8635281.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version