Home Lifestyle Health केले को फ्रिज में रखने से बचें, जानें इसके फायदे और सही...

केले को फ्रिज में रखने से बचें, जानें इसके फायदे और सही तरीका.

0
1


Last Updated:

केले को फ्रिज में रखने से वह जल्दी काला और पिलपिला हो जाता है. इसे सामान्य तापमान पर रखना चाहिए. केले में फाइबर, आयरन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो पाचन और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद हैं.

क्या आप भी केले को फ्रिज में तो नहीं रखते? बन सकता है जहर, जानिए इसकी वजह

Health, हम सभी आजकल अपने घरों में फल और सब्ज़ियां या कोई भी खाद्य पदार्थ को रखने के लिए फ्रिज का उपयोग करते हैं. लेकिन कुछ फल और सब्ज़ियां  ऐसे भी होते हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से वे खराब हो सकते हैं. केला भी उन्हीं में से एक है. इसलिए केले को हमेशा सामान्य तापमान पर रखना चाहिए. इससे उसके सड़ने की संभावना भी कम हो जाती है. जैसा कि हम सभी जानते हैं, फ्रिज में रखने से केला बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है. साथ ही इसका स्वाद भी एकदम बदल जाता है. केले को सड़ने से बचाने के लिए इसके डंडी को हमेशा प्लास्टिक की पॉलिथीन से ढक कर रखना चाहिए. जिससे ये लंबे समय तक ताजा बना रह सकता है.

फ्रिज में रखने से ये होते हैं नुकसान

केला गर्म जगहों पर उगता है. केला ठंडे तापमान में ज़्यादा दिन तक नहीं रह सकता. इसे ठंड में रखने से ये काला पड़ने लगता है. साथ ही साथ ये पिलपिला भी हो जाता है. केले को फ्रिज में रखने से इसमें ऑक्सीडेज एंजाइम बनने लगते हैं जो इसे जल्दी खराब कर देते हैं. हालांकि अगर केला कच्चा है तो इसे फ्रिज में रखा जा सकता है. लेकिन इसके पकते ही इसे फ्रिज से बाहर निकाल लेना चाहिए. क्योंकि ये ज़्यादा दिन तक फ्रिज में रखने से सड़ जाएंगे.

केले के फायदे क्या हैं.

केला सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है. केला खाने के कई फायदे होते हैं. केले में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन क्रिया को मज़बूत बनाता है. रोज़ाना केला खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है. ब्लड प्रेशर के मरीज़ों के लिए भी केला खाना अच्छा होता है. हाई बीपी के मरीज़ों के लिए केला काफ़ी फायदेमंद होता है. इसके अलावा केले में आयरन की मात्रा भी अच्छी होती है. हर दिन एक केला खाने से एनीमिया का ख़तरा कम हो जाता है.

homelifestyle

क्या आप भी केले को फ्रिज में तो नहीं रखते? बन सकता है जहर, जानिए इसकी वजह


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-do-you-also-not-keep-bananas-in-the-fridge-it-can-become-poisonous-know-the-reason-ws-d-9107273.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version