Last Updated:
Basi Chawal Disadvantage: गर्मियों में बासी चावल या भोजन खाना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. अक्सर लोग चावल को बासी करके खाते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं, ये शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है.
बासी भात
हाइलाइट्स
- बासी चावल खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है.
- बासी चावल में बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं.
- ताजा और गर्म भोजन करने की सलाह दी जाती है.
हजारीबाग. स्वस्थ रहने के लिए हमेशा पौष्टिक और ताजा भोजन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर समय बचाने के लिए रात का बचा हुआ भोजन खाते हैं. कई लोग एक बार भोजन बनाकर लंबे समय तक स्टोर कर लेते हैं और उसे बार-बार गर्म करके खाते हैं. खासकर झारखंड में बासी चावल खाने की आम बात है, खासकर गर्मियों में लोग रात के बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर सुबह खाते हैं. जिसे लोग बासी भात भी कहते है.
इस विषय पर हजारीबाग के मालवीय मार्ग स्थित धनवंतरी क्लिनिक के आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस. एल. मिश्रा (BAMS, GACH पटना, 30 साल अनुभव) बताते हैं कि बासी भोजन का सेवन शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है. यह शरीर में विष के समान कार्य करता है और कई बीमारियों का कारण बन सकता है.
उन्होंने आगे बताया कि बासी भोजन खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, जिससे गैस, अपच, सूजन और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. बासी भोजन में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग की खतरा बढ़ जाता है. वही इसके लगातार सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ सकता है.
उन्होंने आगे बताया कि झारखंड मे गर्मी के दिनों में रात के बचे हुए चावल में पानी डालकर सुबह उसका सेवन करने का चलन है,. लेकिन बासी चावल में फर्मेंटेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, जिससे चावल में बैक्टीरिया और फंगस विकसित हो सकते हैं. इसके सेवन से शरीर में वायु दोष बढ़ता है, जो गैस, अपच, सुस्ती और थकान का कारण बनता है। कुछ लोगों को तो इससे हल्का नशा जैसा महसूस होता है.
आयुर्वेदाचार्य डॉ. एस. एल. मिश्रा आगे बताते है कि हमेशा ताजा और गर्म भोजन करें. भोजन को अधिक समय तक स्टोर न करें, खासकर गर्मियों में. साथ ही बासी चावल या अन्य भोजन को दोबारा गर्म करने से बचें.
Hazaribagh,Jharkhand
March 15, 2025, 19:26 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-basi-chawal-khane-ke-nuksan-eating-stale-rice-will-cause-food-poisoning-and-serious-diseases-local18-9103193.html
