Does Coffee Increase Blood Pressure: करोड़ों लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी के साथ होती है. गर्म कॉफी पीने से लोगों के शरीर में नई ताजगी और एनर्जी आ जाती है. कई लोगों को कॉफी हद से ज्यादा पसंद होती है और वे दिनभर कॉफी पीते रहते हैं. कॉफी को अक्सर ब्लड प्रेशर के साथ जोड़ा जाता है. कई लोग मानते हैं कि कॉफी पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हाइपरटेंशन की बीमारी हो सकती है. क्या वाकई कॉफी हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकती है? आखिर यह कैसे ब्लड प्रेशर को प्रभावित करती है. इस बारे में डॉक्टर से हकीकत जानने की कोशिश करते हैं.
नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने Bharat.one को बताया कि कॉफी में कैफीन होता है और कैफीन का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है. इसी वजह से लोग कॉफी पीने के बाद तरोताजा महसूस करते हैं. कैफीन के कारण कॉफी पीने के बाद ब्लड प्रेशर में अचानक बढ़ोतरी होती है. हालांकि कुछ देर बाद ब्लड प्रेशर अपने आप नॉर्मल हो जाता है. कॉफी को लिमिट में पिया जाए, तो इससे ब्लड प्रेशर की बीमारी का खतरा नहीं होता है. जिन लोगों को पहले से हाई बीपी की समस्या है, उन्हें कम मात्रा में पीनी चाहिए.
एक्सपर्ट की मानें तो कई रिसर्च में यह पता चला है कि जो लोग रोज कॉफी पीते हैं, उनका शरीर कैफीन के प्रभावों के प्रति आदत डाल लेता है, जिससे ब्लड प्रेशर में परमानेंट बढ़ोतरी नहीं होती है. कुछ लोगों में कॉफी के प्रति सेंसिटिविटी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है, तो आपको कॉफी पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. कॉफी पीना सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है और डायबिटीज के मरीज भी लिमिट में कॉफी का सेवन कर सकते हैं.
अब सवाल है कि एक दिन में कितने कप कॉफी पीना सुरक्षित माना जा सकता है? इस पर डॉक्टर का कहना है कि दिन में 1-2 कप कॉफी पीना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन यह लोगों की शारीरिक कंडीशन के आधार पर भी डिपेंड करता है. जो लोग हेल्दी हैं, वे एक दिन में 3-4 कॉफी भी पी सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति कॉफी के प्रति संवेदनशील है या उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उसे कॉफी कम से कम ही पीनी चाहिए. कॉफी के मुकाबले ग्रीन टी, हिबिस्किस टी और ब्लैक टी में कैफीन की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से लोग कॉफी को अवॉइड करके चाय पी सकते हैं.
यह भी पढ़ें- आपको नपुंसक बना सकता है एयर पॉल्यूशन ! चौंकिए मत यह हकीकत, महिला-पुरुष दोनों को खतरा
FIRST PUBLISHED : October 25, 2024, 11:14 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-does-coffee-raise-blood-pressure-or-lower-it-doctor-explains-facts-kya-coffee-pina-nuksandayak-hai-8794154.html
