Home Lifestyle Health क्या ठंड में रोज नहाना जरूरी? कितने दिन नहीं नहाए तो भी...

क्या ठंड में रोज नहाना जरूरी? कितने दिन नहीं नहाए तो भी चलेगा, एक्सपर्ट से जानें सही जवाब

0
1


Last Updated:

Khargone News: आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ संतोष मौर्य ने Bharat.one से बातचीत में कहा कि सर्दियों के मौसम में या अन्य दिनों में भी व्यक्ति को कितने दिन में नहाना चाहिए, ऐसा कोई वर्णन नहीं है लेकिन आयुर्वेद शास्त्र में नहाने को तन और मन की शुद्धि के लिए बेहद जरूरी माना गया है.

खरगोन. शरीर को स्वच्छ रखने के लिए आमतौर पर हर दिन नहाने की सलाह दी जाती है लेकिन ठंड के मौसम में कई लोग नहाने से कतराते हैं. कोई एक दिन छोड़कर नहाता है, तो कोई हफ्ते में मुश्किल से ही पानी छूता है. कुछ लोग तो कई-कई दिनों तक नहीं नहाते. ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर ठंड में रोज नहाना जरूरी है या नहीं. कितने दिन नहीं नहाए तो भी चलेगा. इसपर आयुर्वेद और एलोपैथिक डॉक्टर क्या कहते हैं, जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

मध्य प्रदेश के खरगोन के आयुर्वेद विशेषज्ञ (एमडी) डॉ संतोष मौर्य Bharat.one को बताते हैं कि ठंड के मौसम या अन्य दिनों में भी व्यक्ति को कितने दिन में नहाना चाहिए, ऐसा कोई वर्णन नहीं है लेकिन आयुर्वेद शास्त्र में स्नान को तन और मन की शुद्धि के लिए अत्यंत आवश्यक माना गया है. स्नान करने से शरीर के रोम छिद्र खुलते हैं, जिससे शरीर हल्का, स्वच्छ और मानसिक रूप से भी तरोताजा महसूस करता है. इससे शरीर का तापमान भी कम हो जाता है, जिससे ठंड कम लगती है.

क्यों रूखी होती है त्वचा?
उन्होंने कहा कि रोज नहाना या कुछ दिन छोड़कर नहाना पूरी तरह व्यक्ति की जरूरत और सुविधा पर निर्भर है. हालांकि ठंड में नहाने के बाद कई लोगों की स्किन रूखी हो जाती है. इसका कारण बाहर की ठंडी हवा है, जो स्नान के बाद सीधे त्वचा पर असर डालती है. पसीना भी उतना बाहर नहीं निकल पाता, जिससे स्किन ड्राईनेस बढ़ जाती है.

नहाने से पहले मालिश जरूरी
डॉ मौर्य सलाह देते हैं कि इस मौसम में हल्के गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है. अगर पानी में थोड़ा नींबू मिला लिया जाए, तो त्वचा का रूखापन काफी कम हो जाता है और शरीर पूरे दिन तरोताजा रहता है. नहाने से पहले सरसों के तेल से हल्की मालिश कर लेनी चाहिए. इससे त्वचा मुलायम रहती है और बॉडी लोशन की जरूरत भी कम पड़ती है.

नहाने में लापरवाही पड़ेगी भारी
वहीं एलोपैथिक डॉक्टर डॉ स्वप्निल श्रीवास्तव (MBBS) ने बताया कि ठंड में भी रोज नहाना बहुत जरूरी है. नहाने में लापरवाही करने पर वातावरण में मौजूद सूक्ष्म बैक्टीरिया शरीर से चिपककर अंदर चले जाते हैं. इससे त्वचा संबंधी समस्याएं, एलर्जी और पेट से जुड़े रोग होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ठंड में भी नियमित स्नान करना सेहत के लिए बेहतर माना जाता है. अगर आपका शरीर कुछ दिन नहाए बिना भी तरोताजा रहता है, तो अपनी इच्छा अनुसार नहाने से परहेज कर सकते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

क्या ठंड में रोज नहाना जरूरी? कितने दिन नहीं नहाए तो भी चलेगा, जानें सही जवाब

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-is-it-necessary-to-bath-daily-in-winters-know-what-doctor-said-local18-9908188.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version