Home Lifestyle Health खाने की 3 चीजों से इस कैंसर का छूट सकता पसीना, वैज्ञानिकों...

खाने की 3 चीजों से इस कैंसर का छूट सकता पसीना, वैज्ञानिकों ने खोज लिया इसका तोड़, ज्यादा महंगा भी नहीं

0
5



3 Foods Reduce Cancer Growth: एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि तीन चीजों को खाने और कुछ चीजों को सीमित करने से अर्ली स्टेज में प्रोस्टेट कैंसर के ग्रोथ को रोका जा सकता है. ये तीन चीजें हैं मछली, ऑलिव ऑयल और अखरोट. इसके साथ ही चिप्स, बिस्किट और मलाईदार चटनी का सेवन भी बंद करना होगा. नई रिसर्च में कहा गया है कि डाइट में थोड़ा सा बदलाव कर प्रोस्टेट कैंसर के ग्रोथ को रोका जा सकता है. रिसर्च में कहा गया है कि प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में यह तरीका बेहद कारगर साबित हो सकता है. दुनिया भर में प्रोस्टेट कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. अब 50 साल से कम उम्र के पुरुषों में भी प्रोस्टेट कैंसर होने लगा है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक करीब 15 लाख मामले हर साल आ जाते हैं.

प्रोस्टेट कैंसर वाले पुरुषों के लिए फायदेमंद
डेली मेल की खबर के मुताबिक अध्ययन में यह पाया गया कि जिस चीज में ओमेगा-6 फैटी एसिड कम हो और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ज्यादा हो, उस चीज का सेवन पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर के ग्रोथ को रोक सकता है. ऐसे पुरुष अगर मछली के तेल का भी सेवन करे तो इसका ज्यादा फायदा होगा. ओमेगा 3 फैटी एसिडले पुरुषों में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि दर को काफी कम कर देता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर किसी में प्रोस्टेट कैंसर के अर्ली स्टेज की पहचान हो गई है तो इन चीजों के सेवन से इलाज के लिए समय बढ़ सकता है यानी मरीज को ज्यादा समय मिल जाएगा. जिन लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम है अगर वह भी इसे खाए तो फायदा होगा. हालांकि जिस पुरुष को पहले से प्रोस्टेट कैंसर हो गया है उसमें मछली का सेवन इसका इलाज नहीं हो सकता. ऐसे मामलों में कैंसर कोशिकाओं का ग्रोथ रोक देता है इससे इलाज की जरूरत जो तुरंत होती है वह टहल जाता है.

डाइट से कैंसर ग्रोथ को रोका जा सकता
शोधकर्ताओं ने इस बात को साबित करने के लिए एक प्रयोग में 100 पुरुषों को शामिल किया. इन लोगों में प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क था. इनमें से कुछ लोगों को एक साल के लिए कम ओमेगा-6 और हाई ओमेगा-3 एसिड वाले आहार दिया. इनमें मछली और मछली का तेल भी शामिल था. इसके साथ ही इन लोगों को खूब सलाद खाने की सलाह दी गई और जैतून का तेल या नींबू और सिरके का सेवन करने को कहा गया. वहीं जिन चीजों में ओमेगा 6 फैटी एसिड ज्यादा था उन चीजों को न खाने की सलाह दी गई. इनमें चिप्स, बिस्कुट, मेयोनेज़ और अन्य तले हुए या प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करने को कहा गया. इन लोगों को मछली के तेल के कैप्सूल भी दिए गए ताकि वे अपने ओमेगा-3 सेवन को और बढ़ा सकें, जबकि दूसरे समूह को कोई आहार परामर्श नहीं दिया गया और न ही मछली के तेल की गोलियाँ दी गईं. शोध के अध्ययन के एक साल बाद पता चला जिन लोगों ने ओमेगा 6 फैटी एसिड का कम सेवन किया और ओमेगा 3 फैटी एसिड का ज्यादा सेवन किया उसमें प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम 15 प्रतिशत तक कम हो गया. अध्ययन के लेखक डॉ. विलियम एरॉनसन ने कहा कि यह अध्ययन अपने आप में महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार यह बात सामने आई है कि प्रोस्टेट कैंसर के ग्रोथ को डाइट किस तरह प्रभावित कर सकता है.

इसे भी पढ़ें-कभी खाया है सुसनी का साग, कोमल पत्तियों में हड्डियों को फौलाद बनाने की ताकत, लुंज-पुंज नसों में भी ले आती है जान

इसे भी पढ़ें-गजब है इस पत्ते का करामात, पोषक तत्वों का पावरहाउस, साग की तरह बनाकर खा लिया तो मिलेंगे अनोखे फायदे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-eating-lots-of-fish-olive-oil-walnuts-slow-the-growth-of-early-prostate-cancer-study-says-8906418.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version