Home Lifestyle Health बॉडी में जबर्दस्त ताकत चाहिए तो प्रोटीन से भरे इन 6 फूड...

बॉडी में जबर्दस्त ताकत चाहिए तो प्रोटीन से भरे इन 6 फूड का कीजिए सेवन, कैलोरी भी नहीं बढ़ेगी और वजन भी कम होगा

0
3



High Protein Foods for Body Energy: हम रोज भोजन करते ही हैं लेकिन हर तरह के भोजन से आप खास एनर्जी नहीं पा सकते हैं. इसलिए यदि आपको शरीर को हेल्दी बनाना है और बॉडी में भरपूर ताकत लानी है तो ऐसे फूड का चयन करना होगा जिसमें बहुत अधिक प्रोटीन हो लेकिन कैलोरी ज्यादा नहीं है. अगर ज्यादा कैलोरी होगी तो इससे शरीर में चर्बी बढ़ जाएगी जो कई बीमारियों की जड़ है. इसलिए आपकी डाइट में ऐसे फूड होने चाहिए जिसमें प्रोटीन तो ज्यादा हो ही, साथ हेल्दी फैट हो और कम कैलोरी हो. यहां हम आपको 5 तरह के फूड के बारे में बता रहे हैं जिनका सेवन करने से बॉडी में भरपूर एनर्जी मिलेगी और वजन पर कंट्रोल रहेगा.

इन 5 फूड का करें सेवन

1. छोले-अगर आपको तेजी से शरीर में ताकत चाहिए तो छोले का सेवन कीजिए. छोले में बहुत अधिक प्रोटीन और ज्यादा फाइबर होता है. जिसका सेवन करने से आपको देर तक भूख नहीं लगेगी और शरीर में ताकत की भी कमी नहीं होगी. इससे भरपूर एनर्जी मिलेगी.

2. झींगा मछली-झींगा मछली प्रोटीन का बहुत बड़ा खजाना है. झींगा मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन बी 6, विटामिन बी 12 और सेलेनियम पाए जाते हैं. झींगा मछली में कैलोरी बहुत कम होती है लेकिन इसमें प्रोटीन ज्यादा होता है जो पूरे समय आपकी बॉडी को एनर्जी देती रहेगी.

3. स्प्राउट-जो लोग वेजिटेरियन हैं उनके लिए स्प्राउट जैसे ताकतवर चीजों से अच्छी कुछ भी नहीं. इसके लिए आप रात भर मूंग, मूंगफली, चना या अपने पसंद के हिसाब से फलीदार सब्जियों को भीगो दीजिए और सुबह इसका सेवन कीजिए. इसमें जबर्दस्त प्रोटीन होता है और कैलोरी बहुत कम होती है. रेगुलर इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी पास में नहीं फटकेगी.

4. ओट्स-ओट्स प्रोटीन का खजाना होता है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ओट्स सबसे उपयुक्त आहार है. ओट्स में लगभग हर तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए यह बच्चों को खिलाया जाता है. वहीं इसमें कैलोरी बहुत कम होती है. इसलिए यदि आप ओट्स का सेवन करेंगे तो इससे आपकी बॉडी को खूब एनर्जी मिलेगी.

5. ब्रोकली-ब्रोकली या कोई भी क्रुसीफेरस सब्जियां एक तरह से दवाइयां ही होती है. इनमें इतने तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते है कि ये हर तरह की क्रोनिक बीमारियों को शरीर में पनपने नहीं देते. वहीं एक कप ब्रोकली में 2.6 ग्राम प्रोटीन होता है जो आपकी बॉडी को भरपूर एनर्जी देती है.

6. मूंगफली-मूंगफली भी प्रोटीन का खजाना होता है. इसे कभी भी स्नैक्स की तरह लिया जा सकता है. इसमें प्रोटीन के अलावा मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कई तरह के विटामिन और कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. वहीं मूंगफली में कैलोरी बहुत कम होती है. इसलिए यदि आप बॉडी में ताकत चाहते हैं तो मूंगफली का सेवन करते रहिए.

इसे भी पढ़ें-कभी खाया है सुसनी का साग, कोमल पत्तियों में हड्डियों को फौलाद बनाने की ताकत, लुंज-पुंज नसों में भी ले आती है जान

इसे भी पढ़ें-गजब है इस पत्ते का करामात, पोषक तत्वों का पावरहाउस, साग की तरह बनाकर खा लिया तो मिलेंगे अनोखे फायदे


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-6-superfoods-for-full-of-body-energy-high-protein-and-low-calorie-8906456.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version