2 Vegetables Control Sugar: भारत में करीब 10 करोड़ लोग डायबिटीज के शिकार है. लेकिन इससे भी बड़ी चिंता की बात है कि अधिकांश लोगों को पता ही नहीं कि उन्हें डायबिटीज है. डायबिटीज ऐसी बीमारी है जो कई अन्य बीमारियों का कारण है और यह धीरे-धीरे शरीर को खोखला कर देती है. इसलिए शुगर पर लगाम लगाना जरूरी है. शुगर शरीर में तब बढ़ता है जब हम गलत चीजें खाते हैं. अगर हम सही चीजें खाएं हेल्दी चीजें खाएं तो शुगर का रिस्क बहुत कम रहेगा. अब एक रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि दो रंग की सब्जियों में शुगर को घटाने की अद्भुत क्षमता होती है. अध्ययन के मुताबिक लाल और बैंगनी रंग की सब्जियों में ब्लड शुगर को खत्म करने की क्षमता होती है.
रिसर्च में सामने आई यह बात
फ़िनलैंड के एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि लाल या नारंगी और नीले या बैंगनी रंगों के फल और सब्जियों में मौजूद एंथोसायनिन नामक एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो ग्लूकोज का मेटाबोलिज्म तेज कर देता है. यानी अगर खून में शुगर की मात्रा बढ़ भी जाए तो यह एंथोसाइनिन एंटीऑक्सीडेंट्स इसे खत्म कर देता है. एंथोसाइनिन डायबिटीज मरीजों के लिए संजीवनी की तरह है. इसमें एंटी-डायबेटिक गुण होता है. जिन सब्जियों या फलों में एंथोसाइनिन होता है वह खून में पहुंचकर ग्लूकोज और लिपिड मेटाबोलिज्म को बूस्ट कर देता हैं.वहीं एंथोसाइनिन में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है. ये सूजन को कम करने में मदद करता है. इतना ही नहीं एंथोसाइनिन वाली सब्जियां और फल आंत में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है. इस तरह यह हमारे ऑवरऑल हेल्थ में सुधार होता है.
कलरफुल सब्जियों के कई फायदे
डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया कि यह रिसर्च कोई नई नहीं है. कलरफुल सब्जियां जितनी भी होती है, वह डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होती है. चाहे वह कलरफुल सब्जी हो या फल लेकिन रिसर्च में जो बात सामने आई है, वह सच है. इसलिए इस रिसर्च का खास महत्व है. उन्होंने कहा कि खाने में कलरफुल फलों और सब्जियों से फैटी लिवर सहित मेटाबोलिक बीमारियों का खतरा भी कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं रंगीन फल और सब्जियों का फायदा सिर्फ ब्लड शुगर को कम करने तक ही सीमित नहीं है बल्कि इससे ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है.
कौन-कौन सी है ये कलरफल सब्जियां
2 रंग की सब्जियां यानी बैगनी और लाल रंग की कई सब्जियां हैं-जैसे शकरकंद, गाजर, चुकंदर, बैंगन, ब्लैकबेरीज,सेब, संतरे, अंजीर, स्टार एप्पल, बैंगनी, बंदगोभी, एस्पैरागस आदि आते हैं.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 10:44 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-2-color-vegetables-abruptly-reduces-blood-sugar-study-confirms-8948612.html
