Betel Leaves For Digestion: आयुर्वेद हमारे देश का एक ऐसा खजाना है, जिसमें हमारे स्वास्थ्य से जुड़े कई रहस्य हैं. यूं तो दवाओं का इस्तेमाल बीमारी के दौरान किया जाता है, लेकिन भारतीय भोजन सदियों से कई ऐसे पोषक तत्वों को अपने भोजन में जोड़ता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं. ऐसा ही एक पत्ता है, जिसे आज से नहीं बल्कि सालों से कब्ज और पेट की परेशानियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पत्ते का इस्तेमाल राजा-महाराजाओं के जमाने में भी किया जाता था और आज भी आपको शहर की गुमटी स्वादिष्ट अंदाज में ये खाने को मिल जाएगा. हम बात कर रहे हैं पान के पत्ते की. पान के पत्ते के सेवन से पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है. सिर्फ सेहत ही नहीं पूजा-पाठ में भी पान के पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. आइए आपको बताते हैं इसके सेहत से जुड़े फायदों के बारे में.
आपने देखा होगा, शादियों में अक्सर खाने के बाद पान परोसने की भी प्रथा रही है. कई लोग खाने के बाद मीठा पान खाना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे खाना आसानी से पच जाता है. पाचन तंत्र के लिए पान के पत्ते फायदेमंद माने जाते हैं. अगर इन्हें डेली डाइट में शामिल किया जाए, तो इनसे डाइजेस्टिव हेल्थ बूस्ट होती है. एक्सपर्ट की मानें तो पान के पत्ते का सेवन पुरानी से पुरानी कब्ज को भी जड़ से उखाड़ फेंक देता है. लेकिन लोग अक्सर एक ही तरीके से पान के पत्ते का सेवन करते हैं. जबकि इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है. आइए जानते हैं, पान के पत्तों को पाचन के लिए कैसे अपने डाइट में शामिल करें.
पाचन तंत्र के लिए क्यों फायदेमंद हैं पान के पत्ते? (Why Betel Leaves Good For Digestive Health)
पान के पत्ते चबाने से मुंह में सलाइवा का प्रोडक्शन बढ़ता है, जो डाइजेशन को आसान बनाता है. पान के पत्तों में डाइजेस्टिव एंजाइम मौजूद होते हैं, जो न्यूट्रिएंट्स को ब्रेकडाउन करने में मदद करते हैं. इनके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और डाइजेशन बेहतर होता है. इनमें मौजूद नेचुरल गुण गट हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करते हैं.
आप चाहें तो पान के पत्तों को सलाद, पास्ता या किसी सब्जी में डालकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं
ऐसे करें पान के पत्ते का इस्तेमाल (How To Consume Betel Leaves To Keep Digestion Healthy)
– अगर आपको कब्ज, ब्लोटिंग या अपच की समस्या है तो आप पान के पत्तों की चाय बनाकर पी सकते हैं. इसके सेवन से डाइजेस्टिव जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और शरीर में पोषक तत्व सोख पाते हैं.
– चाय बनाने के लिए एक कप पानी में 2-3 सूखे पान के पत्ते डालें. इसे 4 से 5 मिनट तक पकने दें और इसमें थोड़ा शहद मिलाएं.
– एसिडिटी या पेट में जलन हो तो आप ठंड़ी-ठंड़ी पान की स्मूदी बनाकर पी सकते हैं. इसके सेवन से पेट को ठंडक मिलेगी और पेट में एसिड कम होगा. – अगर आपको ब्लोटिंग, कब्ज या एसिडिटी है तो इसके सेवन से आपको काफी राहत मिलेगी. पान के पत्तों को केले या आम के साथ ग्राइंड करके आप स्मूदी बना सकते हैं.
– आपको यदि हमेशा ही पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं. आप गुनगुने पानी के साथ पान के पत्ते चबाकर खा सकते हैं.
– आप चाहें तो पान के पत्तों को सलाद, पास्ता या किसी सब्जी में डालकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
FIRST PUBLISHED : November 9, 2024, 07:50 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-paan-ka-patta-are-ancient-secret-to-cure-chronic-constipation-it-even-used-by-royals-know-health-benefits-of-betel-leaf-and-its-use-amazing-facts-8822455.html
