Last Updated:
Benefits Of Gular: सभी ने अपने आसपास गूलर का पेड़ जरूर देखा होगा पर अधिकतर लोग इसके फायदों को नहीं जानते होंगे. इसका फल, दूध, छाल, पत्ती सब बहुत सी बीमारियों को खत्म करने में मदद करते हैं.
गुलर के अद्भुत फायदे
हाइलाइट्स
- गूलर का पेड़ कई बीमारियों में लाभकारी है.
- गूलर का फल, दूध, पत्तियां और छाल उपयोगी हैं.
- डायबिटीज, लीवर डिसऑर्डर में गूलर फायदेमंद है.
बलिया: गूलर का पेड़ आयुर्वेद का एक अद्भुत हिस्सा है. इसके अनेकों औषधीय गुणों का बखान आयुर्वेद में किया गया है. इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. यही नहीं, यह पर्यावरण को शुद्ध करने के अलावा जानवरों के भोजन का भी अच्छा माध्यम है. इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है. जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की क्या राय है और इसका सेवन किस प्रकार किया जा सकता है.
गुणों का खजाना है गूलर
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की सात साल अनुभवी (MD और पीएचडी इन मेडिसिन) चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने कहा कि, “गूलर एंटी-पायरेटिक, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीडायबिटिक जैसे तमाम गुणों से भरपूर होता है. इसके कारण यह कई बीमारियों के इलाज में बेहद लाभकारी और गुणकारी है.”
इन बीमारियों में गूलर का सेवन है रामबाण
गूलर के सेवन से डायबिटीज, लीवर डिसऑर्डर, बवासीर, नेत्र रोग, मूत्र विकार, शारीरिक कमजोरी, मुंह के छाले, सूजन, निमोनिया, डायरिया, फेफड़ों की बीमारी आदि में लाभ मिलता है. यह पर्यावरण में भी अहम भूमिका निभाता है और इसका फल पक्षियों के लिए भोजन का अच्छा स्रोत है. इसके अलावा, गूलर का उपयोग त्वचा की बीमारियों, घाव सहित तमाम बीमारियों के इलाज के लिए भी बेहद गुणकारी है. अपनी समस्या के हिसाब से लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
दूध, फल, पत्तियां और छाल का ऐसे करें उपयोग
गूलर का फल कच्चा या पकाकर भी सेवन किया जा सकता है. इसके पेड़ से निकलने वाला दूध बवासीर, मुंह के अल्सर व घाव के उपचार में रामबाण है. इसकी पत्तियां विभिन्न रोगों के इलाज में संजीवनी समान हैं. इसकी छाल का काढ़ा बनाकर या पाउडर बनाकर सेवन करना उक्त तमाम रोगों में बेहद लाभकारी है. हालांकि इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना ठीक रहेगा खासतौर पर अगर आपको कोई गंभीर समस्या है को पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-miraculous-tree-root-leaves-bark-and-fruit-provide-relief-from-many-diseases-know-the-opinion-of-experts-local18-9170870.html
