Home Uncategorized क‍िसके बहकावे में आकर NRI सोसयटी ने क‍िया था प्रेमानंद महाराज का...

क‍िसके बहकावे में आकर NRI सोसयटी ने क‍िया था प्रेमानंद महाराज का व‍िरोध?

0
2


Last Updated:

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का विरोध NRI सोसाइटी ने किया था, लेकिन अब सोसाइटी के अध्यक्ष ने माफी मांगी और बताया कि आखिर क‍िसने लोगों को भड़काया था. इस व‍िरोध के बाद प्रेमानंद महाराज ने अपनी यात्…और पढ़ें

क‍िसके बहकावे में आकर NRI सोसयटी ने क‍िया प्रेमानंद महाराज का व‍िरोध?

NRI सोसयटी के अध्‍यक्ष ने मांगी माफी, कहा फिर शुरू हो यात्रा.

Premanand Maharaj Padyatra Controversy: वृंदावन के प्रस‍िद्ध संत प्रेमानंद महाराज जी की रात्र‍िकालीन पद यात्रा पर वृंदावन की NRI सोसयटी के कुछ लोगों ने अपना व‍िरोध जताया था. इस व‍िरोध के बाद से ही बि‍ना कुछ कहे प्रेमानंद महाराज ने अपनी इस पदयात्रा का रास्‍ता ही बदल ल‍िया था. लेकिन अब इस सोयायटी के अध्यक्ष ने खुद प्रेमानंद बाबा के सामने आकर बताया है कि आखिर क‍िसके बहकावे में आकर सोसायटी के इस अग्रवाल परिवार ने बाबा की यात्रा का व‍िरोध क‍िया था. इतना ही नहीं उन्‍होंने इस बात का पछतावा भी जताया है कि इस व‍िरोध के बाद बाबा ने अपना रास्‍ता क्‍यों बदल ल‍िया है. छटीकरा रोड स्थित श्रीकृष्ण शरणम स्थित आवास से प्रेमानंद महाराज केलीकुंज आश्रम तक की इस पद यात्रा में हजारों लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लि‍ए खड़े रहे थे. लेकिन व‍िरोध के बाद से प्रेमानंद महाराज आश्रम से चंद कदम दूरी पर ही अपनी कार से उतरते हैं और भक्‍तों को दर्शन देते हैं.

इस सोसायटी के अध्यक्ष रव‍िवार को महाराज श्री से म‍िलने पहुंचे और उन्‍हें दंडवत प्रणाम करते हुए अपना दुख जताया. एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष पहुंचे, उनका नाम सुनते ही प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘देखो हमारा तो कोई विरोधी नहीं है. हमारा काम सबको सुख पहुंचाना है. जैसे ही हमने सुना कि किसी को दुख पहुंचा, तो हमने रास्ता बदल लिया.’ ये सुनते ही सोसायटी के अध्यक्ष ने बताया कि दरअसल यात्रा के दौरान एक शख्‍स ने पटाखे सोसायटी के चबूतरे पर चला द‍िए. ज‍िसके बाद बहुत ही शोर हो गया. उन्‍होंने बताया, ‘बाबा ज‍िन्‍होंने व‍िरोध क‍िया, उनसे रोज बात होती है, वह बोलकर खुद ही पछता रहे हैं. आपके पास आने की हि‍म्‍मत नहीं जुटा पा रहे हैं.’ इसपर प्रेमानंद महाराज ने साफ क‍हा कि आप उन्‍हें हमारा प्रणाम कह‍िए और बताइए कि हम क‍िसी का अह‍ित नहीं चाह‍ते.

प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘ये लोग हमारे ल‍िए नहीं, श्रीजी के ल‍िए आते हैं.’

सोसायटी अध्‍यक्ष ने आगे पूरी घटना का व‍िवरण देते हुए कहा कि, ‘दरअसल यूट्यूबरो ने फेमस होने के ल‍िए उन्‍हें भड़काया और उन्‍हें कहकर कि आप ये बोल दो, कैमरे पर बुलवा ल‍िया. आपको पता ही है कि ब्रजवासी तो भोले होते ही हैं, उन्‍होंने भी कह द‍िया. महाराज उन्‍हें भी बहुत ही पश्‍चाताप हो रहा है.’ अध्‍यक्ष ने महाराज श्री के सामने ये भी कामना रखी कि बाबा आपकी यात्रा वहीं से फिर से न‍िकलनी चाहिए. हमें तो हर द‍िन आपके दर्शन होते थे. बाबा हम भाग्‍यशाली हैं, आप हमारी धरोहर हो.’

जब प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जैसे आप अब आए, अगर कोई भी द‍िक्‍कत हो तो आप हमें ऐसे ही बता दें. इसपर सोसायटी अध्‍यक्ष ने सारा ठीकरा यूट्यूबरों परे फोड़ द‍िया. उन्‍होंने कहा, ‘बाबा इन यूट्यूबरों ने ऐसा भ्रम फैला द‍िया, कि उन्‍होंने ये मौका तक नहीं द‍िया कि हम यहां आकर बात रख सकें. दरअसल उस यूट्यूबर ने उन अग्रवाल जी को कहा द‍िया और वो बोल पड़े. पर महाराज जी आप वहीं ये यात्रा कर‍िए. ‘

homedharm

क‍िसके बहकावे में आकर NRI सोसयटी ने क‍िया प्रेमानंद महाराज का व‍िरोध?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version