Home Lifestyle Health टूथपेस्ट और ब्रस छोड़िए, रोज सुबह इस खास चीज से कीजिए अपने...

टूथपेस्ट और ब्रस छोड़िए, रोज सुबह इस खास चीज से कीजिए अपने दांतों को साफ, बदबू-सूजन को यूं कर देगा गायब

0
7


Last Updated:

Ranchi News: रांची में आदिवासी समुदाय एक साधारण लेकिन चमत्कारी पौधे “सुबुल” से दातून कर दांतों और मसूड़ों की देखभाल करते हैं. इसके तने में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंह की दुर्गंध, की…और पढ़ें

X

इस पौधे का लकड़ी दातुन का करता है काम, तो पत्ते मसूड़े को साफ, पैरिया जैसी बीमार

हाइलाइट्स

  • रांची के आदिवासी सुबुल पौधे से दातुन करते हैं.
  • सुबुल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं.
  • मुंह की दुर्गंध और सूजन के लिए सुबुल पौधा उपयोगी है.

रांची. अपने मुंह को फ्रेश रखने के लिए लोग सुबह-सुबह अच्छे से कोलगेट व ब्रश करते हैं. उसके बावजूद कई बार दांत से जुड़ी गंभीर समस्या या फिर जड़ से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी घेर लेती है. ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची के आदिवासी एक खास पौधे का इस्तेमाल करते हैं, जो मुंह की किसी भी बीमारी को जड़ से मिटाने में कारगर साबित होती है. दरअसल, हम बात कर रहे हैं. रांची के घर के आगंन में उगने वाले साधारण सुबुल पौधे की.

यह पौधा आपको रांची के रोड के किनारे भी देखने को यूं ही मिल जाएगा. खासतौर पर आदिवासी लोग सुबह-सुबह इसका दातुन बनाकर (ब्रश ) के रूप में इस्तेमाल करते हैं और उनका दांत सालों साल चमकदार बना रहता है. रांची के आयुर्वेदिक डॉ वीके पांडे (विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से बीएएमएस) Bharat.one को बताया, अगर आपके मुंह में कोई भी समस्या है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. यह रामबाण के तौर पर काम करता है.

इसके पत्ते से लेकर तना औषधीय गुण से भरा
आयुर्वैदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते है कि इसका पत्ते से लेकर तना है वह सब औषधीय गुण से भरा हुआ है. दरअसल, इसके तने में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कीड़े मकोड़े को मारने का काम करते हैं. खासतौर पर जो दांत में कीड़े लग जाते हैं. उसके लिए यह काफी उपयोगी है. यही कारण है इसका दातून के रूप में स्थानीय लोग इस्तेमाल करते हैं.

वहीं, इसके पत्ते में भी एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण है.कई लोग तो इसका काढ़ा बनाकर भी पीते हैं यह पेट के कीड़े को भी मारने का काम करता है.लेकिन खासतौर पर इसके मुंह से दुर्गंध आता है, वह अगर इसका काढ़ा बनाकर पी ले तो बड़ा असरदार होगा. इसके अलावा इसके पत्ते को पीस कर पानी में डालकर अगर आप कुल्ला कर ले तो भी आपको जबरदस्त फायदा देखने को मिलेगा.

मसूड़े की समस्या में लाभदायक
उन्होंने आगे बताया, कई बार कुछ लोगों के मसूड़े में भी कीड़े लग जाते हैं और पेरिया जैसी समस्या देखी जाती है. ऑपरेशन तक की नौबत आती है. ऐसे में भी यह बड़ा लाभदायक है आपको हर दूसरे दिन इसका कुल्ला करना चाहिए और ना हो, तो बस एक पत्ता को भी अगर चंबा ले, तो यह मिंट के रूप में काम करता है और आपके मुंह को 2 मिनट में रिफ्रेश कर देगा. आपको रिफ्रेशमेंट खाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

homelifestyle

टूथपेस्ट और ब्रस छोड़िए, रोज सुबह इस खास चीज से कीजिए अपने दांतों को साफ

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-clean-your-teeth-with-subul-every-morning-will-remove-bad-breath-and-gum-odor-in-minutes-local18-9166965.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version