Home Lifestyle Health ठंड के दिनों में दवा बन जाता है अंडा, ऐसे लोगों को...

ठंड के दिनों में दवा बन जाता है अंडा, ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा फायदा

0
10



Last Updated:

Egg Benefits : लेकिन अत्यधिक सेवन करने से हानि पहुंचा सकता है.

सोनभद्र. अंडा उन कुछ खाद्य पदार्थों में से एक हैं जिन्हें ‘सुपरफूड्स’ की कैटेगरी में रखा जाता है। अंडे विटामिन्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसके कारण ठंड के दिनों में विटामिन डी की कमी को पूरा करने से फायदों के लिए एक्सपर्ट इसे खाने की सलाह देते हैं।ठंड के मौसम में हेल्दी रहने के लिए स्ट्रांग इम्यूनिटी सिस्टम के साथ शरीर का अंदर से गर्म होना बहुत जरूरी होता है। अंडा इन दोनों चीजों को सुनिश्चित करने का काम करता है।

इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिसके कारण इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। बावजूद कई सारे सेहतमंद फायदों के शाकाहारी और वीगन डाइट लेने वाले लोग अंडा नहीं खाते हैं। लेकिन यदि आप इसका सेवन करते हैं, तो सर्दी के दिनों में यह आपके लिए मेडिसिन का काम कर सकता है।शोधकर्ताओं ने यह पाया कि ठंड मे हर रोज एक अंडा खाने से बॉडी में विटामिन डी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है। एक अंडे में 8.2 एमसीजी विटामिन डी होता है, जो प्रतिदिन 10 एमसीजी की अनुशंसित विटामिन डी की मात्रा का 82% होता है।

ज्यादातर लोग जानते हैं कि अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और एक मध्यम आकार के अंडे में 6 ग्राम तक प्रोटीन होता है। प्रोटीन का उपयोग शरीर द्वारा एंटीबॉडी बनाने के लिए किया जाता है जो संक्रमण से बॉडी को बचाने के लिए जरूरी है। इसके साथ ही अंडा खाने मसल्स की कमजोरी भी दूर होती है। ऐसे में ठंड के दिनों में अंडे का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

वहीं इस संबंध में Bharat.one से खास बात करते हुए डॉक्टर प्रमोद चौबे ने बताया कि अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको अधिक अंडे का सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है इसके अतिरिक्त कई रोगों के लिए अंडा का सेवन करना बेहद फायदेमंद भी बताया गया है। किंतु अंडे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें अत्यधिक सेवन करने से भी आपको हानि पहुंचा सकता है अंडा।


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-egg-work-as-medicine-during-cold-days-gets-benefits-local18-8954273.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version