Last Updated:
Delhi IGI Airport News: यदि आप भी पर्सनल गोल्ड ज्वैलरी लेकर विदेश जा रहे हैं तो कस्टम के कुछ नियमों को अच्छी तरह से समझ लें. कहीं ऐसा ना हो कि आपकी पर्सनल ज्वैलरी आपके लिए बड़ी मुसीबत बन जाए.

हाइलाइट्स
- पर्सनल ज्वैलरी एयरपोर्ट पर पैसेंजर के लिए बन रही है मुसीबत.
- एयरपोर्ट पर पर्सनल ज्वैलरी के चलते लगातार अरेस्ट हो रहे हैं पैसेंजर्स.
- परेशानी से बचने के लिए पूरी करें 5 मिनट की यह छोटी सी प्रक्रिया.
Delhi IGI Airport News: थाईलैंड के बैंकॉक से पार्टी कर लौंटी मैडम को क्या पता था कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर एक बड़ी मुसीबत उनका इंतजार कर रही है. आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद यह मैडम जैसे ही कस्टम के ग्रीन चैलन पर पहुंची, उनको वहां रोक लिया गया और उनके शरीर में मौजूद सभी गहनों को उतरवा कर जब्त कर लिया गया. साथ ही, सोने की तस्करी के आरोप में मैडम के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया.
दरअसल, यह मैडम बैंकॉक में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गईं थीं. चूंकि वह शादी में गईं थी, लिहाजा वह अपने साथ अपने तमाम गहने भी लेकर गई थीं. आईजीआई एयरपोर्ट से जाते वक्त उन्होंने तमाम नियमों को दरकिनार कर दिया था और बैंकॉक के लिए रवाना हो गई थीं. वहीं, गोल्ड स्मगलिंग का मामला दर्ज होते ही इन मैडम को अहसास हो गया कि वह कस्टम के नियमों को मान लेतीं तो शायद उन्हें ना ही इतना परेशान होना पड़ता और ना ही उनकी गोल्ड ज्वैलरी जब्त होती.
नियमों को लेकर लापरवाह हुए पैसेंजर्स
आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात कस्टम के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, ज्यादातर पैसेंजर पर्सनल ज्वैलरी को लेकर निर्धारित नियमों के प्रति लापरवाह होते हैं. ये पैसेंजर विदेश जाते समय एक छोटी सी प्रक्रिया को पूरी कर लें तो वापसी में उनको इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों के तहत, पर्सनल ज्वैलरी को लेकर विदेश जाने वाले पैसेंजर्स को चाहिए कि जाने से पहले वह अपनी सभी ज्वैलरी को डिक्लेयर कर दें.
परेशानी से बचने के लिए करना होगा यह काम
उन्होंने बताया कि पर्सनल ज्वैलरी लेकर विदेश यात्रा पर जाने वाले पैसेंजर्स को थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए. बैगेज चेकइन और इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें कस्टम ऑफिस में पहुंचना चाहिए. वहां पर उन्हें अपनी ज्वैलरी डिक्लेयर करनी चाहिए. डिक्लेरेशन के दौरान उनकी ज्वैलरी का वैल्यूवेशन किया जाएगा, जिससे यह पता लगाया जा सके कि ज्वैलरी असली है या नहीं. इसके बाद, पैसेंजर को एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा.
वापसी के दौरान इस बात का रखें खास ख्याल
उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में अधिक से अधिक पांच से दस मिनट का समय लगता है. यह एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट आपको न केवल विदेशी एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की समस्या से बचाएगा, बल्कि वापस में भारतीय एयरपोर्ट पर भी मददगार साबित होगा. कस्टम के अनुसार, वापसी के दौरान, इन पैसेंजर्स को ग्रीन चैनल की जगह रेड चैनल में रिपोर्ट करना चाहिए और अपना एक्सपोर्ट सर्टिफिकेट दिखाना चाहिए. ऐसा करने पर पर्सनल ज्वैलरी रखने वाला कोई भी पैसेंजर किसी भी तरह की परेशानी से बच सकता है.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/nation/lady-passenger-returned-from-bangkok-after-partying-seized-her-jewellery-at-airport-know-customs-rules-9167996.html