Home Lifestyle Health ताकत में सारे नट्स का बाप है पीकन ड्राईफ्रूट, हार्ट को बना...

ताकत में सारे नट्स का बाप है पीकन ड्राईफ्रूट, हार्ट को बना देता है फौलाद, बीपी, शुगर पर भी लगाता है लगाम

0
7


Last Updated:

Health Benefits of Pecan: ड्राई फ्रूट्स तो आपने कई तरह के खाए होंगे लेकिन क्या कभी आपने पीकन नट्स खाया है. ताकत में यह सारे नट्स का बाप होता है. पीकन नट्स हार्ट के लिए बहुत ही बेहतरीन फूड है.

ताकत में सारे नट्स का बाप है पीकन ड्राईफ्रूट, हार्ट को बना देता है फौलाद

पीकन नट्स के फायदे.

Health Benefits of Pecan: पीकन नट्स. क्या आपने इसका नाम सुना है. संभवतः नहीं सुने होंगे. शायद देखा भी नहीं होगा लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो पीकन नट्स ड्राई फ्रूट्स में सबका बाप है. इसमें अन्य नट्स के तुलना में 70 प्रतिशत अधिक हेल्दी फैट होता है पीकन दिखने में ये अखरोट जैसा होता है. इसका शेल बाहर से गोल्डन ब्राउन होता है और अंदर से यह नट्स बेज रंग के होते हैं. भारत में इसे भिदुरकाष्ठ फल भी कहा जाता है, जो मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में उगाए जाते हैं. एक शोध में दावा किया गया है कि रोज 2 औंस यानी एक मुट्ठी पीकन नट्स खाने से कई समस्याओं पर लगाम लगाई जा सकती है. ये अमेरिका का बेहद लोकप्रिय क्रंची न्यूट्रिशनल वैल्यू से भरपूर स्नैक है. खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका और मेक्सिको में लोग इसे अपनी डाइट में प्रमुखता से शामिल करते हैं.

दिल की हर तरह की बीमारियों से बचाएगा
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक हालिया स्टडी में पाया गया कि अगर आप पसंदीदा नाश्ते की जगह इस लोकप्रिय अखरोट का थोड़ा सेवन कर लें तो हार्ट बेहद मजबूत और लचीला हो जाएगा जिससे हार्ट संबंधी बीमारियां नहीं होंगी. पीकन में एंटीऑक्सीडेंट, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं – ये सभी दिल की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. 12 सप्ताह के अध्ययन में 138 वयस्कों को शामिल किया गया. इनमें वे लोग शामिल थे जिन्हें हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई शुगर लेवल भी था. प्रतिभागियों में से आधे ने वैसा ही खाया जैसा वे रोज खाते थे, जबकि बाकी को प्रतिदिन 2 औंस पीकन खाने का निर्देश दिया गया था. अध्ययन में पाया गया कि जो लोग पीकन खाने वाले समूह में थे, उनके हार्ट संबंधी समस्याओं में काफी कमी आई. इतना ही नहीं इन लोगों को बीपी और शुगर की समस्या का भी सीमित समाधान हुआ.

हेल्दी आहार का शानदार स्रोत
हालांकिपीकन खाने वाले समूह के प्रतिभागियों ने भी औसतन 2 किलो वजन बढ़ भी गया. इसके लिए शोधकर्ताओं ने कहा कि ऐसा संभवतः इसलिए हुआ क्योंकि पीकन में प्रति औंस लगभग 200 कैलोरी होती है. हार्ट हेल्थ पर प्रभाव के अलावा, अध्ययन में पाया गया कि ये नट्स खाने वाले प्रतिभागियों के आहार की समग्र गुणवत्ता में 17 फीसदी की वृद्धि हुई. जिससे इस विश्वास को बल मिलता है कि पीकन स्वस्थ आहार का हिस्सा हो सकता है, खासकर अगर यह कम स्वस्थ स्नैक्स का विकल्प हो. यह अध्ययन पिछले शोधों से भी मेल खाता है, जैसे कि 2021 का एक अध्ययन जिसमें पाया गया कि आठ सप्ताह तक प्रतिदिन 68 ग्राम पीकन का सेवन करने से प्रतिभागियों में कुल कोलेस्ट्रॉल में लगभग 5% की कमी आई और “खराब” एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में 6.4प्रतिशत से 9.5 प्रतिशत की कमी आई.

इनपुट-आईएएनएस

इसे भी पढ़ें-गर्मी का काल बन जाते हैं ये 5 ड्रिंक्स, शरीर में फटाफट आ जाएगी ताकत, बॉडी रहेगा कूल-कूल

इसे भी पढ़ें-शरीर में फूर्ति, आंखों में बाज की नजर और पेट पर जादू कर देती है सिर्फ 1 चीज, सेहत के लिए अमृत समान, हर ग्राम में चमत्कार

homelifestyle

ताकत में सारे नट्स का बाप है पीकन ड्राईफ्रूट, हार्ट को बना देता है फौलाद


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-consuming-pecan-nuts-strong-your-health-lower-cholesterol-blood-pressure-diabetes-9135438.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version