Home Lifestyle Health पाचन, इम्यूनिटी और ब्लड शुगर कंट्रोल! काली तुलसी का पानी पीने के...

पाचन, इम्यूनिटी और ब्लड शुगर कंट्रोल! काली तुलसी का पानी पीने के ये 6 फायदे जानकर आप भी पीने लगेंगे रोज़ – Uttarakhand News

0
0


Last Updated:

Black Tulsi Benefits: बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ना, सर्दी-जुकाम और थकान अगर आपकी परेशानी बन चुकी है, तो काली तुलसी का पानी आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है. आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह खाली पेट काली तुलसी के पत्तों का पानी पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह एक आसान घरेलू उपाय है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के सेहत को मजबूत बनाने में मदद करता है.

काली तुलसी के पत्तों को आयुर्वेद में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला एक शक्तिशाली औषधीय पौधा माना गया है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं. रोज सुबह खाली पेट काली तुलसी के 5-7 पत्तों को पानी में उबालकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी धीरे-धीरे मजबूत होती है. बदलते मौसम में होने वाले वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम और गले के संक्रमण से बचाव में यह बेहद असरदार है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल ने Bharat.one को बताया कि यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करती है, जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है.

अगर आप लगातार खांसी, जुकाम या गले की खराश से परेशान रहते हैं, तो काली तुलसी के पत्तों का पानी एक घरेलू उपचार के रूप में बेहद फायदेमंद है. इसके पत्तों में मौजूद यूजेनॉल और कपूर जैसे तत्व श्वसन तंत्र को मजबूत करते हैं. काली तुलसी का पानी पीने से बलगम पतला होता है और छाती में जमी कफ आसानी से बाहर निकलती है. खास बात यह है कि नियमित सेवन से सिर्फ दो दिन में गले की जलन और बंद नाक में राहत महसूस होने लगती है. बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह एक सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय माना जाता है.

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक थकान आम समस्या बन चुकी है. काली तुलसी को एक प्राकृतिक एडेप्टोजेन माना जाता है, जो शरीर को तनाव से लड़ने में मदद करता है. रोजाना इसका पानी पीने से दिमाग शांत रहता है और चिंता, बेचैनी व नींद न आने की समस्या में सुधार होता है. यह हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है, जिससे मूड बेहतर रहता है. सुबह या शाम को काली तुलसी का गुनगुना पानी पीने से मानसिक स्पष्टता बढ़ती है, दिनभर ऊर्जा बनी रहती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

काली तुलसी के पत्तों का पानी पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है. यह गैस, अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं को कम करता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं. नियमित सेवन से भूख भी बेहतर होती है और शरीर पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित कर पाता है. जिन लोगों को बार-बार पेट खराब होने या भारीपन की शिकायत रहती है, उनके लिए काली तुलसी का पानी एक आसान और घरेलू उपाय साबित हो सकता है.

काली तुलसी का पानी शरीर को अंदर से साफ करने का काम करता है. यह लिवर और किडनी के कार्य को बेहतर बनाकर शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से खून साफ होता है, जिससे त्वचा पर भी सकारात्मक असर दिखता है. आयुर्वेद में इसे रक्तशोधक माना गया है. सुबह खाली पेट काली तुलसी का पानी पीने से शरीर दिनभर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है, साथ ही थकान भी कम होती है.

सर्दियों के मौसम में काली तुलसी का पानी शरीर के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है. इसकी तासीर गर्म होती है, जिससे ठंड से बचाव होता है. यह शरीर के तापमान को संतुलित रखता है और ठंड के कारण होने वाले दर्द, जकड़न और सुस्ती को कम करता है. पहाड़ी और ठंडे इलाकों में काली तुलसी का उपयोग सदियों से घरेलू काढ़े के रूप में किया जाता रहा है. सर्दी के मौसम में इसे अपनी डेली रूटीन में शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है.

काली तुलसी के पत्तों का पानी बनाने के लिए 5–7 ताजे पत्ते लें और एक गिलास पानी में उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए, तो छानकर गुनगुना पी लें. चाहें तो स्वाद और असर बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा शहद या अदरक भी मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन से बचना चाहिए.

हालांकि काली तुलसी प्राकृतिक औषधि है, लेकिन कुछ लोगों को इसके सेवन में सावधानी बरतनी चाहिए. गर्भवती महिलाएं, गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग या जो नियमित दवाइयां लेते हैं, उन्हें सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से लो ब्लड प्रेशर या कमजोरी महसूस हो सकती है. संतुलित मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर काली तुलसी का पानी इम्यूनिटी, तनाव और खांसी-जुकाम में बेहतरीन परिणाम देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

काली तुलसी का पानी पीने के ये 6 फायदे जानकर आप भी पीने लगेंगे रोज़


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-black-tulsi-water-benefits-for-immunity-cough-cold-stress-and-digestion-local18-10015181.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version