Home Lifestyle Health पेट का दर्द हो या बुखार, झट से ठीक कर देती है...

पेट का दर्द हो या बुखार, झट से ठीक कर देती है यह औषधि! फायदों की लिस्ट है बहुत लंबी

0
8


बागपत: आपने कई औषधि के फायदे सुने होंगे. ऐसी की एक औषधि है रस कपूर. लेकिन इसका उपयोग चिकित्सक की देखरेख में और सही मात्रा में करना अत्यंत आवश्यक है. अगर इसका सही तरीके से उपयोग किया जाए, तो यह बुखार से तुरंत राहत देने के साथ-साथ पेट से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान भी करती है. इसके अलावा यह त्वचा के उपचार में भी फायदेमंद साबित होती है.

बुखार और पेट की समस्याओं का समाधान
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि रस कपूर का उपयोग सही मात्रा में करने से पुराने से पुराने बुखार को तेजी से ठीक किया जा सकता है. यह कई समस्याओं को भी ठीक करने में सहायक होती है. इसके अलावा, पेट संबंधी अन्य समस्याओं का भी यह प्रभावी उपचार करती है.

त्वचा के लिए लाभकारी
रस कपूर का उपयोग त्वचा संबंधित समस्याओं के उपचार में भी किया जाता है. यह औषधि त्वचा पर चमत्कारी प्रभाव डालती है और इसके इस्तेमाल से त्वचा की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है. हालांकि, इसका प्रयोग हमेशा उचित मात्रा में और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार करना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः अगर दिल को रखना है मजबूत, तो शुरू कर दें ये 3 योगासन, रोजाना 15 मिनट की आदत बदल देगी जिंदगी

रस कपूर औषधि का कैसे करें सेवन
डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि रस कपूर का उपयोग आंतरिक और बाहरी दोनों तरीकों से किया जा सकता है. इसे दूध या पानी के साथ सेवन किया जाता है, जबकि बाहरी रूप से इसका उपयोग तेल में मिलाकर किया जा सकता है. यह औषधि शरीर को तेजी से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती है.

डॉक्टर से सलाह लेकर खाएं
रस कपूर का उपयोग अत्यधिक लाभकारी होता है, लेकिन इसका प्रयोग चिकित्सक की देखरेख में ही करना चाहिए. यदि इसका अत्यधिक सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है. इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बिना इसका उपयोग नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-rasakarpura-ke-fayde-for-fever-treatment-good-for-skin-by-expert-local18-8706988.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version