Home Lifestyle Health पेल्विक फ्लोर स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए महिलाएं करें 4 योग, यूरीन लीकेज...

पेल्विक फ्लोर स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए महिलाएं करें 4 योग, यूरीन लीकेज की समस्या होगी दूर, ओवरऑल हेल्थ रहेगी बेहतर

0
4



Last Updated:

Pelvic floor strengthening yoga for women: पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर होने से महिलाओं को यूरीन लीकेज जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन नियमित योगाभ्यास से इस समस्या को न केवल कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि पेल्विक फ्लोर को मजबूत भी…और पढ़ें

Yoga for pelvic health in women: पेल्विक फ्लोर महिलाओं के शरीर का एक ऐसा हिस्सा है, जो मूत्राशय, गर्भाशय और आंतों को सहारा देता है. अगर ये मजबूत हैं तो यूरीन लीकेज, गर्भावस्था और प्रसव के बाद की समस्याओं से बचा जा सकता है. जबकि कमजोर पेल्विक फ्लोर से पीठ दर्द और जननांगों की कमजोरी हो सकती है. इसलिए महिलाओं के लिए पेल्विक फ्लोर के मसल्‍स को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी है. कमजोर पेल्विक फ्लोर से प्रसव, बढ़ती उम्र और हार्मोनल बदलाव के दौरान भी कई समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं, यहां हम कुछ ऐसे योगाभ्यास की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से आप पेल्विक फ्लोर को मजबूत रख सकती हैं और ऐसी समस्‍याओं से बच सकती हैं.

पेल्विक फ्लोर मजबूत बनाने वाले योगा

मलासनमलासन पेल्विक फ्लोर मांसपेशियों को सक्रिय और लचीला बनाने में मदद करता है. इसे करने के लिए स्क्वाट पोजिशन में बैठें, दोनों हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ें और कोहनियों से घुटनों को हल्का दबाव दें. गहरी सांस लें और 30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें. फिर सामान्‍य मुद्रा में आ जाएं.

सेतुबंधासन (ब्रिज पोज)- यह योगासन पेल्विक फ्लोर और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में काफी मदद कर सकता है. इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर रखें. सांस लेते हुए कमर और कूल्हों को ऊपर उठाएं, कुछ सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं. इसे 8-10 बार दोहराएं.

वीरभद्रासन (वॉरियर पोज)यह आसन पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर का संतुलन भी बेहतर कर सकता है. इसे करने के लिए अपने पैरों को चौड़ा करके खड़े हों, एक पैर को 90 डिग्री मोड़ें और दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई तक उठाएं. इस मुद्रा में 20-30 सेकंड तक होल्‍ड करें और फिर रिलैक्‍स करें.

इसे भी पढ़ें: हमेशा फिट रहने वाली महिलाओं में होती हैं ये 7 आदतें, जीवनभर नहीं आता मोटापा, रहती हैं सेहतमंद, आप भी अपनाएं

बालासन (चाइल्ड पोज)- यह आसन भी पेल्विक फ्लोर को रिलैक्स करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है. इस अभ्‍यास को करने के लिए घुटनों के बल बैठें, शरीर को आगे झुकाएं और दोनों हाथों को आगे की ओर फैलाकर जमीन पर रखें. सांस लें और कुछ मिनट तक होल्‍ड रहें.

इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से न केवल पेल्विक फ्लोर मजबूत बनेंगे, बल्कि यूरीन लीकेज और पेल्विक में दर्द जैसी समस्याओं से भी आराम मिलेगा. साथ ही यह महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.

homelifestyle

पेल्विक फ्लोर स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए महिलाएं करें 4 योग, नहीं होगा यूरीन लीकेज


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/women-special-best-yoga-poses-to-prevent-urine-leakage-and-pelvic-floor-strengthening-magical-exercises-for-women-over-all-health-8958990.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version