Home Lifestyle Health प्रेगनेंसी के बाद बैली फैट से हैं परेशान? तो रूटीन में करें...

प्रेगनेंसी के बाद बैली फैट से हैं परेशान? तो रूटीन में करें ये छोटे बदलाव, तेजी से कम होगा वजन!

0
0


Last Updated:

Pregnancy weight loss tips: प्रेगनेंसी के दौरान और बाद में शरीर का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है. अक्सर प्रेगनेंसी के बाद महिलाएं मोटी दिखने लगती हैं, लेकिन एक्सपर्ट की सलाह ऐसा होने से रोका जा सकता है.

X

प्रेगनेंसी के बाद बैली फैट से नहीं होगी परेशानी अगर कंसीव करने के पहले ही रख लिय

हाइलाइट्स

  • प्रेगनेंसी के बाद जंक फूड से परहेज करें.
  • हल्की वॉकिंग और हेल्दी डाइट अपनाएं.
  • प्रेगनेंसी से पहले वजन कम करें.

रांची. कई बार ऐसा देखा जाता है कि प्रसव के बाद महिलाओं का पेट खासकर बाहर की तरफ आ जाता है, जो दिखने में तो अच्छा नहीं लगता. खास तौर पर उन्हें यह डिप्रेशन की तरफ भी कई बार ले जाता है. उनको अपने शरीर से ही समस्या होने लगती है और कई बार, तो वह खुद को आईने में देखने से शर्माती हैं. ऐसे में अगर कंसीव करने के पहले ही कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो इस तरह के नौबत से बचा जा सकता है.

झारखंड की राजधानी रांची की जानी- मानी गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर अनुपमा ने Bharat.one को बताया, जब भी हमारे पास कोई आता है और खास तौर पर कंसीव करने आता है, तो हम सबसे पहले उनको यही बताते हैं कि आप अपना वेट कम करो पहले. क्योंकि, यह जो प्रसव के बाद आप देखते हैं. यह अक्सर पहले का ही वेट होता है. यह जो एक्सेस वजन होता है. वह उस समय पूरे पेट में जमा होकर बाहर की तरफ दिखता है.

कंसीव करने के पहले ही बदलनी होगी आदत
डॉ अनुपमा ने आगे बताया, महिला को कंसीव करने से पहले ही अपने कुछ आदतों में बदलाव करना होगा. सबसे पहले तो जंक फूड या फिर अगर वह काफी अधिक मोटी है जैसे 15-20 अधिक वेट है, तो सबसे पहले तो उन्हें वजन कम करना है. उसके बाद ही आप कंसीव करें, अगर आप ऐसा करने में सफल होते हैं, तो निश्चिततौर पर पोस्ट प्रेगनेंसी आपको उस तरीके का बैली फैट या हिप देखने को नहीं मिलेगा.

उन्होंने आगे बताया, इसके अलावा अगर आप थोड़ी हेल्दी भी है और कंसीव कर लेते हैं, तो प्रेगनेंसी के दौरान भूलकर भी अत्यधिक नमक, चीनी व जंक फूड का प्रयोग ना करें. इसके अलावा यह तीन चीज को एकदम तौबा करें. अगर यह तीन चीज को तौबा करते हैं, तो निश्चित तौर पर बैड फैट जमा नहीं होगा. क्योंकि, आप जो खास तौर पर हिप और पेट में देखते हैं वह सारे के सारे बेड फैट ही होते हैं और वह अक्सर यही पर जमा होते हैं.

प्रेगनेंसी के बाद करें यह काम
इसके अलावा प्रेगनेंसी के बाद कुछ काम कर सकते हैं जैसे भारी कुछ नहीं उठाना है या फिर जिम नहीं ज्वाइन करना है. क्योंकि, इस समय शरीर बहुत कमजोर होता है ऐसे में आप अधिक डाइट पर ही फोकस करें. हां! वॉकिंग सबसे अच्छा होता है, लेकिन बहुत तेज वॉकिंग नहीं, हल्का वॉकिंग करें. शाम 7:00 के बाद डिनर करें और खाने में फल व हरे पत्तेदार सब्जियां इन सब चीजों को शामिल करें. जंक फूड से अगर आप परहेज करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको दो-चार महीने के भीतर ही बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेगा.

homelifestyle

प्रेगनेंसी के बाद बैली फैट से हैं परेशान? तो रूटीन में करें ये छोटे बदलाव

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-quickest-way-to-lose-weight-after-having-baby-know-easy-tips-to-lose-weight-before-and-after-pregnancy-local18-9175160.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version