Friday, February 27, 2026
26 C
Surat
[tds_menu_login inline="yes" guest_tdicon="td-icon-profile" logout_tdicon="td-icon-log-out" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNiIsIm1hcmdpbi1ib3R0b20iOiIwIiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyNSIsImRpc3BsYXkiOiIifSwicG9ydHJhaXQiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiMiIsIm1hcmdpbi1sZWZ0IjoiMTYiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsImxhbmRzY2FwZSI6eyJtYXJnaW4tcmlnaHQiOiI1IiwibWFyZ2luLWxlZnQiOiIyMCIsImRpc3BsYXkiOiIifSwibGFuZHNjYXBlX21heF93aWR0aCI6MTE0MCwibGFuZHNjYXBlX21pbl93aWR0aCI6MTAxOX0=" icon_color="#ffffff" icon_color_h="var(--dark-border)" toggle_txt_color="#ffffff" toggle_txt_color_h="var(--dark-border)" f_toggle_font_family="global-font-2_global" f_toggle_font_transform="uppercase" f_toggle_font_weight="500" f_toggle_font_size="13" f_toggle_font_line_height="1.2" f_toggle_font_spacing="0.2" ia_space="0" menu_offset_top="eyJhbGwiOiIxNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTIiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMyJ9" menu_shadow_shadow_size="16" menu_shadow_shadow_color="rgba(10,0,0,0.16)" f_uh_font_family="global-font-1_global" f_links_font_family="global-font-1_global" f_uf_font_family="global-font-1_global" f_gh_font_family="global-font-1_global" f_btn1_font_family="global-font-1_global" f_btn2_font_family="global-font-1_global" menu_uh_color="var(--base-color-1)" menu_uh_border_color="var(--dark-border)" menu_ul_link_color="var(--base-color-1)" menu_ul_link_color_h="var(--accent-color-1)" menu_ul_sep_color="#ffffff" menu_uf_txt_color="var(--base-color-1)" menu_uf_txt_color_h="var(--accent-color-1)" menu_uf_border_color="var(--dark-border)" show_version="" icon_size="eyJhbGwiOjIwLCJwb3J0cmFpdCI6IjE4In0=" menu_gh_color="var(--base-color-1)" menu_gh_border_color="var(--dark-border)" menu_gc_btn1_color="#ffffff" menu_gc_btn1_color_h="#ffffff" menu_gc_btn1_bg_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn1_bg_color_h="var(--accent-color-2)" menu_gc_btn2_color="var(--accent-color-1)" menu_gc_btn2_color_h="var(--accent-color-2)" f_btn2_font_size="13" f_btn1_font_size="13" toggle_hide="yes" toggle_horiz_align="content-horiz-center" menu_horiz_align="content-horiz-center" f_uh_font_weight="eyJsYW5kc2NhcGUiOiI3MDAiLCJhbGwiOiI3MDAifQ==" f_gh_font_weight="700" show_menu="yes" avatar_size="eyJhbGwiOiIyMiIsImxhbmRzY2FwZSI6IjIxIiwicG9ydHJhaXQiOiIxOSJ9" page_0_title="My Articles" menu_ul_sep_space="0" page_0_url="#"]

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

प्रेग्नेंट महिलाएं कृपया ध्यान दें ! गर्भावस्था में इस परेशानी से बचें, बच्चे के ब्रेन को हो सकता है नुकसान


Last Updated:

Pregnancy Precautions: प्रेग्नेंसी के वक्त महिला को अगर किसी तरह का इंफेक्शन हो जाए, तो इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो सकता है. इससे बचने के लिए बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और परेशानी होने पर डॉक्टर से कं…और पढ़ें

प्रेग्नेंट महिलाएं कृपया ध्यान दें ! गर्भावस्था में इस परेशानी से बचें, वरना..

प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन होने पर बच्चे की सेहत पर बुरा असर पड़ता है.

हाइलाइट्स

  • गर्भावस्था में इंफेक्शन से बच्चे के ब्रेन को नुकसान हो सकता है.
  • इंफेक्शन से शिशु में न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ता है.
  • प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन से बचने के लिए महिलाएं विशेष सावधानी बरतें.

New Study On Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे को सेहतमंद रखना काफी चैलेंजिंग होता है. महिला को प्रेग्नेंसी में सभी तरह के इंफेक्शन से बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि इससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता है. एक नई स्टडी में पता चला है कि गर्भावस्था के दौरान मां को होने वाला इंफेक्शन गर्भ में पल रहे बच्चे के ब्रेन की ग्रोथ पर गहरा असर डाल सकता है. यूरोपीय रिसर्चर्स ने इस स्टडी में बताया है कि प्रेग्नेंसी में इंफेक्शन का शिशु के न्यूरोलॉजिकल और मेंटल ग्रोथ पर नेगेटिव असर हो सकता है.

इस स्टडी में पाया गया कि गर्भावस्था के दौरान मां के शरीर में होने वाली सूजन से शिशु के मस्तिष्क के विकास में समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जो भविष्य में न्यूरोडेवलपमेंटल और मेंटल डिसऑर्डर का कारण बन सकती हैं. वैज्ञानिकों ने इस अध्ययन के लिए स्लोवाकिया की स्लोवाक एकेडमी ऑफ साइंसेज की टीम का सहयोग लिया. यह अध्ययन चूहों पर किया गया था. स्टडी में पाया गया कि गर्भवती महिला के शरीर में सूजन की वजह से न्यूरॉन्स की उत्तेजना कम हो जाती है, जिससे शिशु में न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर का खतरा बढ़ सकता है.

गर्भावस्था में संक्रमण से उत्पन्न सूजन मस्तिष्क के विकास को प्रभावित करती है और ऑटिज्म, सिज़ोफ्रेनिया और डिप्रेशन जैसी बीमारियों के लिए रिस्क फैक्टर हो सकती है. वैज्ञानिकों ने यह भी बताया कि गर्भावस्था में मां के शरीर में संक्रमण के कारण इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है, जिससे साइटोकाइन्स नामक केमिकल्स रिलीज होते हैं. ये साइटोकाइन्स प्लेसेंटा को पार करते हुए शिशु के मस्तिष्क में पहुंच सकते हैं और वहां के विकास को प्रभावित कर सकते हैं. यह प्रक्रिया शिशु के न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर का कारण बन सकती है. इससे बच्चों को सीखने की कठिनाइयां और याददाश्त में कमी हो सकती है.

इस अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि गर्भवस्था में इंफेक्शन का शिशु के मस्तिष्क के विकास पर लॉन्ग टर्म में काफी बुरा असर हो सकता है. विशेष रूप से हिप्पोकैंपस में न्यूरॉन्स की कार्यक्षमता में बदलाव और उनकी उत्तेजना की धीमी गति से यह साबित होता है कि शिशु का न्यूरोलॉजिकल विकास प्रभावित हो सकता है. इस शोध ने यह भी साबित किया कि मां के संक्रमण और शिशु के मस्तिष्क के विकास में गहरे संबंध हैं, जो भविष्य में मानसिक विकारों का कारण बन सकते हैं. प्रेग्नेंट महिलाओं को इससे बचना चाहिए.

homelifestyle

प्रेग्नेंट महिलाएं कृपया ध्यान दें ! गर्भावस्था में इस परेशानी से बचें, वरना..


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-infection-during-pregnancy-disrupts-baby-brain-development-study-finds-link-to-autism-know-details-9110131.html

Hot this week

कब्ज के कारण और प्राकृतिक उपाय जानें, पेट साफ रखने के लिए जरूरी टिप्स.

कब्ज आजकल की लाइफस्टाइल से जुड़ी एक आम...

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...

Topics

Protein Rich Indian Breakfast। हाई-प्रोटीन वाला पोहा रेसिपी

High Protein Poha Recipe: सुबह का नाश्ता दिन...

सूर्यकुंड धाम हजारीबाग झारखंड धार्मिक स्थल और गर्म जल कुंड का महत्व.

हजारीबाग : झारखंड में हजारीबाग जिले के बरकट्ठा...
Exit mobile version