Last Updated:
Shivlingi Health Benefits: डॉक्टर सौरभ परौहा के मुताबिक शिवलिंगी आयुर्वेद की महत्वपूर्ण औषधि है. इसके फल और बीज पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं और लीवर डिटॉक्स में सहायक हैं. यह महिलाओं में बांझपन दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी उपयोगी मानी जाती है.
मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र के जंगलों में जड़ी-बूटियां आज भी आसानी से मिल जाती हैं. इन्हीं औषधीय पौधों में से एक शिवलिंगी है, जिसका आयुर्वेद में काफी महत्व है. यह औषधीय फल हल्की विरेचक यानी मल निकालने वाला और शरीर को बल देने वाला होता है. डॉक्टर के अनुसार, यह औषधि खासतौर पर महिलाओं में बांझपन की समस्या को दूर करने में सहायक मानी जाती है. लंबे समय से संतान सुख से वंचित महिलाओं के लिए यह एक प्राकृतिक विकल्प बन सकती है.
आयुष चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर सौरभ परौहा ने Bharat.one को जानकारी देते हुए बताया कि शिवलिंगी के फल और बीज दोनों का आयुर्वेद में व्यापक उपयोग होता है. इसके सेवन से शरीर के अंदर जमी गंदगी बाहर निकलती है, जिससे लीवर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र मजबूत बनता है. यह औषधि बुखार को तेजी से ठीक करने में कारगर है और हृदय रोगों में भी सकारात्मक प्रभाव डालती है.
डॉ. परौहा के अनुसार, शिवलिंगी का असर शरीर पर तेजी से दिखाई देता है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. शिवलिंगी का फल छोटे सेब के आकार का होता है और इसके बीजों का चूर्ण बनाकर दूध के साथ सेवन करने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं. यह न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने में भी कारगर मानी जाती है. इसके बीज लीवर, सांस संबंधी रोग, पाचन तंत्र और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होते हैं.
डॉ. परौहा ने चेतावनी भी दी कि शिवलिंगी भले ही आसानी से उपलब्ध हो, लेकिन इसका सेवन चिकित्सक परामर्श में ही करना चाहिए. सही मात्रा में लेने पर इसके फायदे चौंकाने वाले हो सकते हैं, जबकि अत्यधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. इसलिए आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग हमेशा विशेषज्ञ सलाह के साथ ही करना उपयोगी होता है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Bharat.one किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-shivlingi-ayurvedic-benefits-know-from-ayurveda-expert-treatment-many-ailments-local18-9999326.html
