मिर्जापुर: दिसंबर माह शुरू होने के साथ ही गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दिया है. ठंड शुरू होने के बाद मंडलीय अस्पताल में सांस और हार्ट के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. ओपीडी और इमरजेंसी में कई मरीज पहुंच रहे हैं. ठंड के मौसम में सर्दी के साथ ही अचानक से ब्लड प्रेशर बढ़ने से मरीजों को दिक्कतें हो रही है.
यही वजह है कि 2 महीने में 100 से अधिक हार्ट व सांस के मरीज मंडलीय अस्पताल में पहुंच चुके हैं. हालांकि सभी मरीज ठीक होकर वापस घर लौट गए. डॉक्टरों ने मरीजों को ख्याल रखने के साथ ही खान-पान ध्यान रखने की सलाह दी है.
मंडलीय अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुनील सिंह ने Bharat.one से बातचीत में बताया कि ठंड में ब्रेन हैमरेज, हार्ट अटैक व कोल्ड डायरिया के मरीज ज्यादा आते हैं. अगर बुजुर्ग हैं तो अपना विशेष ख्याल रखें. ठंड न लगने पाए. जो भी ब्रेन या हार्ट के मरीज हैं. वह अपनी दवा प्रतिदिन समय पर लें. अस्थमा के मरीजों को भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. अगर सावधानी नहीं बरतेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि घर से बाहर निकलते वक्त अच्छे कपड़ों को पहने और बाहर निकलने से पहले भरपेट खाना खाकर ही निकले. बगैर खाना खाएं बाहर निकलने पर कोल्ड डायरिया के शिकार हो जाते हैं. इसलिए खाना खाने के साथ ही भरपेट पानी पिएं. उसके बाद ही कहीं पर जाएं. छोटे बच्चों के माता पिता की ठंड में ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाती है. बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए स्वेटर व जैकेट हमेशा पहनाएं रहे. तनिक भी लापरवाही भारी पड़ सकता है.
दिक्कत होने पर तत्काल कराएं इलाज
उन्होंने बताया कि ठंड में बुजुर्ग व बच्चों को ज्यादा दिक्कत होती है. अगर समस्या ज्यादा हो रही है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सम्पर्क करें. हार्ट व सांस के मरीजों को दिक्कत हो तो प्राइमरी इलाज लेकर तत्काल हायर सेंटर में इलाज कराएं. क्योकि ठंड बढ़ने पर अचानक से हार्ट और ब्रेन हैमरेज हो जाता है, जिसमें बचने की संभावना भी कम रहती है.
FIRST PUBLISHED : December 7, 2024, 06:18 IST
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-bp-patients-take-precautions-outbreak-this-deadly-disease-accelerated-cold-about-two-hundred-patients-month-mirzapur-news-local18-8881010.html
